अंकुरित गेहूं से बनाएं दानेदार डोडा बर्फी, स्वाद ऐसा बाजार की मिठाई भूल जाएंगे
Sprouted Wheat Doda Barfi : पारंपरिक रूप से इसे बनाना थोड़ा धैर्य का काम है, लेकिन इसका दानेदार टेक्सचर और सोंधी खुशबू आपकी सारी मेहनत वसूल कर देगी। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है हेल्दी और टेस्टी अंकुरित गेहूं से टेस्टी डोडा बर्फी।

व्रत-त्योहार हो या शादी का उत्सव, मिठाई के बिना पूरा नहीं हो सकता है। लेकिन आजकल मिलावट खोर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मिठाइयों में मिलावट करके बेचने लगते हैं। जिससे स्वाद के साथ सेहत भी खराब हो सकती है। अगर आप मिलावट से दूर रहकर घर पर ही कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाकर खाना चाहते हैं तो अंकुरित गेहूं से बनी डोडा बर्फी ट्राई कर सकते हैं। अंकुरित गेहूं से बनी डोडा बर्फी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह सामान्य मिठाइयों की तुलना में कहीं अधिक पौष्टिक भी है। पारंपरिक रूप से इसे बनाना थोड़ा धैर्य का काम है, लेकिन इसका दानेदार टेक्सचर और सोंधी खुशबू आपकी सारी मेहनत वसूल कर देगी। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है हेल्दी और टेस्टी अंकुरित गेहूं से टेस्टी डोडा बर्फी।
अंकुरित गेहूं से डोडा बर्फी बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप अंकुरित गेहूं (सूखे गेहूं को भिगोकर और अंकुरित करके सुखाया हुआ)
-2 लीटर दूध
-1.5 कप चीनी या गुड़
-½ कप देसी घी
-2-3 बड़े चम्मच दही (दूध को हल्का दानेदार बनाने के लिए)
-1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर (गहरे रंग के लिए)
-बारीक कटे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता )
-1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
अंकुरित गेहूं से डोडा बर्फी बनाने की विधि
अंकुरित गेहूं से डोडा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले अंकुरित गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि गेंहू को पीसकर आटा नहीं बनाना है, इसे पीसकर दलिया जैसा दानेदार बनाएं रखें। इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई में दूध गरम करने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें दरदरा पिसा हुआ अंकुरित गेहूं डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए।
दानेदार टेक्सचर
जब दूध गाढ़ा होने लगे, तब इसमें दही डाल दें। दही डालने से दूध पूरी तरह फटेगा नहीं, बल्कि छोटे-छोटे दाने बन जाएंगे, जो डोडा बर्फी की असली पहचान है। अब इसमें चीनी और कोको पाउडर डालें। मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वह एकदम गाढ़ा और लटपटा न हो जाए। अब इस स्टेज पर घी डालें। घी डालने से बर्फी में चमक आएगी और वह कढ़ाई आसानी से छोड़ने लगेगी। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग गहरा भूरा न हो जाए।
मेवे और फिनिशिंग
आखिर में कढ़ाई में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण एक डो की तरह कढ़ाई के बीच में इकट्ठा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।
सेट करें
अब एक थाली या ट्रे को पहले घी से चिकना कर लें। अब इस मिश्रण को उसमें फैलाकर ऊपर से कटे हुए बादाम-काजू सजाकर हल्का दबा दें। बर्फी को 4-5 घंटे के लिए सेट होने दें और फिर मनचाहे टुकड़ों में काट लें। आपकी टेस्टी डोडा बर्फी बनकर तैयार है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


