
शाम की चाय का मजा बढ़ा देंगे टेस्टी कद्दू के पत्तों के पकौड़े, नोट करें क्रिस्पी रेसिपी
Kaddu Ke Patto Ke Pakora : यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। इसका स्वाद एक बर चखने वाला इसे लंबे समय तक याद रखता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी, हेल्दी और क्रिस्पी कद्दू के पत्तों के पकौड़े।
Pumpkin Leaf Pakora Recipe : सर्दियों में अक्सर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा ऑयली खाने की क्रेविंग तेज हो जाती है। यही वजह है कि लोग इस समय आलू, प्याज और गोभी जैसी चीजों के पकौड़े बनाकर खाना बेहद पसंद करते हैं। अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा है लेकिन आप ये रूटीन पकौड़े बनाकर खाने से बोर हो चुके हैं तो इस विंटर ट्राई करें क्रिस्पी और टेस्टी कद्दू के पत्तों के पकौड़े की ये इंस्टेंट रेसिपी। यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। इसका स्वाद एक बर चखने वाला इसे लंबे समय तक याद रखता है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी, हेल्दी और क्रिस्पी कद्दू के पत्तों के पकौड़े।
कद्दू के पत्तों के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
-10-12 कद्दू के पत्ते
-1 कप बेसन
-2 चम्मच चावल का आटा
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-आधा चम्मच हल्दी
-एक चम्मच धनिया पाउडर
-आधा चम्मच अजवाइन
-नमक स्वादानुसार
-पानी आवश्यकतानुसार
-तेल तलने के लिए
कद्दू के पत्तों के पकौड़े बनाने का तरीका
कद्दू के पत्तों के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के पत्तों को अच्छी तरह धोकर काट लें. इसके बाद एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके कटे हुए पत्ते को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में अच्छी तरह दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। तले हुए पकौड़े को टिशू पेपर पर निकाल लें। आपके कद्दू के पत्तों के पकौड़े बनकर तैयार हैं। आप इन गरमा-गरम पकौड़े को हरी चटनी या सॉस के साथ शाम की चाय के साथ सर्व करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




