
मेहमानों का जीतना हो दिल तो ट्राई करें लसूनी मेथी नान की परफेक्ट रेसिपी
Lasooni Methi Naan Recipe : अकसर कई महिलाओं को लगता है कि नान जैसी रेसिपी घर पर रेस्त्रां जैसे परफेक्ट तरीके से नहीं बन पाती है। अगर अब तक आपकी भी यही सोच रही है तो अब उसे बदलकर ट्राई करें लसूनी मेथी नान की ये ईजी रेसिपी । इस रेसिपी का स्वाद एक बार चखने वाला इसे लंबे समय तक याद रखता है।
घर आने वाले मेहमानों को अगर आप इंप्रेस करने के लिए कुछ अलग और टेस्टी बनाकर खिलाना चाहते हैं तो रोटी की जगह इस बार ट्राई करें सॉफ्ट और फ्लेवरफुल लसूनी मेथी नान। यह जायकेदार रेसिपी आपका पेट तो भर सकती है लेकिन मन नहीं। अकसर कई महिलाओं को लगता है कि नान जैसी रेसिपी घर पर रेस्त्रां जैसे परफेक्ट तरीके से नहीं बन पाती है। अगर अब तक आपकी भी यही सोच रही है तो अब उसे बदलकर ट्राई करें लसूनी मेथी नान की ये ईजी रेसिपी । इस रेसिपी का स्वाद एक बार चखने वाला इसे लंबे समय तक याद रखता है। इस रेसिपी की मदद से आप बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा नरम और फूला हुआ नान घर पर बड़ी आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया है लसूनी मेथी नान।
लसूनी मेथी नान बनाने के लिए सामग्री
मैदा- 2 कप
ताजा दही-¼ कप
बारीक कटी ताजा मेथी-¼ कप
बारीक कटा लहसुन -1 टेबल स्पून
तेल या घी- 2 टेबल स्पून
चीनी-1 छोटी चम्मच
नमक-स्वादानुसार
बेकिंग पाउडर-½ छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा-¼ छोटी चम्मच
गुनगुना पानी-½ कप (आटा गूंथने के लिए)
मक्खन -2-3 टेबल स्पून (नान के ऊपर लगाने के लिए)
लसूनी मेथी नान बनाने का तरीका
लसूनी मेथी नान बनाने के लिए सबसे पहले नान का आटा तैयार कर लें। इसके लिए एक बड़े कटोरे में मैदा, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ छानकर उसमें दही और 2 बड़े चम्मच तेल या घी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इसके बाद, बारीक कटी हुई मेथी और लहसुन डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए उससे एक नरम और चिकना आटा गूंथ लें। आटा रोटी के आटे से थोड़ा ज्यादा नरम होना चाहिए।
अब आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे चिकना करें, फिर इसे एक गीले कपड़े या प्लेट से ढककर 1 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दें ताकि यह फूलकर साइज में डबल हो जाए। तय समय बाद आटे को हल्का सा एक बार फिर मसलकर उससे मीडियम साइज की लोइयां बना लें। अब एक लोई लें और थोड़े सूखे मैदे की मदद से इसे अंडाकार या गोल आकार में, नान की मोटाई में, बेल लें। अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करके उस पर बेले हुए नान को डालें। जब नान की ऊपरी सतह पर हल्के बुलबुले आने लगें, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेकें। जब नान दोनों तरफ से सिक जाए, तो तवे को हटाकर नान को सीधे गैस की मीडियम आंच पर चिमटे की मदद से घुमा-घुमाकर सेकें, जब तक कि उस पर सुनहरे धब्बे न आ जाएं और नान हल्का फूल न जाए। (ध्यान रहे, यह प्रक्रिया जल्दी करनी है ताकि नान जल न जाए)। इसके बाद तैयार गरमागरम लसूनी मेथी नान पर पिघला हुआ मक्खन लगाएं। आप इस जायकेदार नान को पनीर बटर मसाला, दाल मखनी, या अपनी पसंदीदा किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ तुरंत गरमा-गरम परोस सकते हैं।
कुकिंग टिप्स
आप नान का जायका बढ़ाने के लिए नान को बेलने के बाद, ऊपर से थोड़ी सी कलौंजी या बारीक कटा हरा धनिया डालकर बेलन से हल्का सा दबा सकते हैं। इससे नान का लुक और फ्लेवर और भी अच्छा आएगा।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




