Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीknow how to make restaurant style makhmali shahi kofta recipe from leftover vegetables
वेस्ट से बेस्ट का जादू : बची हुई सब्जियों से मिनटों में तैयार करें मखमली 'शाही कोफ्ता', नोट करें रेसिपी

वेस्ट से बेस्ट का जादू : बची हुई सब्जियों से मिनटों में तैयार करें मखमली 'शाही कोफ्ता', नोट करें रेसिपी

संक्षेप:

Shahi Kofta Recipe : एक ऐसी लजीज डिश, जिसे खाकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि यह जुगाड़ से बनी है। इस डिश की मखमली ग्रेवी और सॉफ्ट कोफ्तों का मेल किसी भी खास मौके की जान बन सकता है।

Feb 12, 2026 09:49 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shahi Kofta Recipe From Leftover Vegetables : रसोई में अक्सर थोड़ी-थोड़ी सब्जियां बच ही जाती हैं, जिन्हें दोबारा गर्म करके खाने में ना तो वो मजा रहता है और ना ही बच्चों और परिवार के सदस्यों का मूड। तो क्या इन सब्जियों को फेंकना ही एकमात्र विकल्प बचता है? क्या आप जानते हैं आप इन बची हुई साधारण सी सब्जियों का यूज करके परिवार के लिए एक 'रॉयल ट्रीट' बन सकती हैं। जी हां, बची हुई सब्जियों के मिश्रण से तैयार मखमली 'शाही मिक्स कोफ्ता' न सिर्फ खाने की बर्बादी को रोकता है, बल्कि आपके डिनर टेबल पर एक ऐसी लजीज डिश पेश करता है जिसे खाकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि यह जुगाड़ से बनी है। इस डिश की मखमली ग्रेवी और सॉफ्ट कोफ्तों का मेल किसी भी खास मौके की जान बन सकता है। खास बात तो यह है कि यह डिश खाने में इतनी लाजवाब बनती है कि कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि इसे आपने 'लेफ्टओवर' सब्जियों से बनाया है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है मखमली 'शाही कोफ्ता'।

मखमली 'शाही कोफ्ता' बनाने के लिए सामग्री

कोफ्ते के लिए

-2 कप बची हुई सूखी सब्जियां (जैसे आलू-गोभी, बीन्स, गाजर या पत्तागोभी)

-1 उबला हुआ आलू (बाइंडिंग के लिए)

-3-4 बड़े चम्मच बेसन

-2 बारीक कटी हरी मिर्च

-अदरक और हरा धनिया

कोफ्ते की ग्रेवी के लिए

-2 प्याज का पेस्ट

-3 टमाटर की प्यूरी

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-10-12 काजू (भिगोकर पिसे हुए)

-आधा कप दही

-खड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची)

-मसाले (हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी)

मखमली 'शाही कोफ्ता' बनाने का तरीका

मखमली 'शाही कोफ्ता' बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई सब्जियों को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें उबला हुआ आलू, बेसन, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा सा नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद छोटे-छोटे कोफ्ते के गोले बनाकर तैयार कर लें। अब इन कोफ्तों को तेल गरम करके गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब एक दूसरी कड़ाही में तेल गरम करके खड़े मसाले डालें। इसके बाद कड़ाही में प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। प्याज भून जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन निकलने तक पकाएं। अब इस स्टेज पर टमाटर की प्यूरी और सभी सूखे मसाले डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।

रिच और क्रीमी टेक्सचर

अब गैस की आंच धीमी करके इसमें फेंटा हुआ दही और काजू का पेस्ट मिलाकर लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। जब ग्रेवी में उबाल आ जाए, तो अपनी जरूरत के हिसाब से थोड़ा गरम पानी डालकर 10 मिनट तक और पकने दें।

फाइनल टच

आखिर में ग्रेवी में कसूरी मेथी और थोड़ा गरम मसाला डालकर लें। सर्व करने से ठीक पहले तैयार कोफ्ते ग्रेवी में डालें (पहले डालने से कोफ्ते टूट सकते हैं)। ऊपर से ताजी क्रीम या मलाई और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;