
पत्तागोभी के मोमोज ही नहीं कोफ्ते भी होते हैं बेहद टेस्टी, नोट करें रेसिपी
Patta Gobhi Kofta Curry Recipe : पत्तागोभी के कोफ्ते खाने में इतने सॉफ्ट और टेस्टी होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। आप इन कोफ्ते की करी को रोटी, पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है पत्तागोभी के कोफ्ते की करी।
पत्तागोभी की सब्जी और मोमोज तो आपने कई बार खाएं होंगे। इनका स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन पत्तागोभी से बनने वाली एक और ऐसी डिश है, जिसका स्वाद एक बार चखने वाला इसका जायका लंबे समय तक याद रखता है। जी हां, इस खास जायकेदार डिश का नाम है पत्तागोभी के कोफ्ते। पत्तागोभी के कोफ्ते खाने में इतने सॉफ्ट और टेस्टी होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। आप इन कोफ्ते की करी को रोटी, पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है पत्तागोभी के कोफ्ते की करी।
पत्तागोभी के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री
-2 कप बारीक कद्दूकस की हुई पत्तागोभी
-2 मीडियम साइज उबले और मैश किए हुए आलू
-2 बड़े चम्मच बेसन
-1 बारीक कटी हरी मिर्च
-आधा चम्मच अदरक पेस्ट
-आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-आधा चम्मच गरम मसाला
-स्वादानुसार नमक
-तलने के लिए तेल
पत्तागोभी कोफ्ता करी बनाने के लिए सामग्री
-2 मीडियम साइज टमाटर प्यूरी
-1 बारीक कटा बड़ा प्याज
-1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-आधा चम्मच जीरा
-आधा चम्मच गरम मसाला
-2 बड़े चम्मच काजू पेस्ट या फ्रेश क्रीम
-2 बड़े चम्मच तेल
-नमक स्वादानुसार
-हरा धनिया गार्निश करने के लिए
पत्तागोभी कोफ्ता करी बनाने की आसान रेसिपी
पत्तागोभी कोफ्ता करी बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को अच्छी तरह धोने के बाद कद्दूकस करके उसे अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। ऐसा करने से कोफ्ते तलते समय टूटने से बच जाएंगे। अब पत्तागोभी में मैश किया हुआ आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर एक सॉफ्ट मिक्सचर तैयार करें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बनाकर कड़ाही में तेल गर्म करके इन कोफ्तों को मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करे। आखिर में तले हुए कोफ्ते एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें। अब कोफ्तों की करी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालकर चटकाएं। इसके बाद पैन में प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें और फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाला अच्छी तरह भून लें। जब मसाले भुन जाएं तो काजू पेस्ट डालकर करी गाढ़ी और रिच बनाएं। अब करी में थोड़ा सा पानी मिलाकर 10 मिनट मीडियम आंच पर पकने दें। आखिर में गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें। कोफ्तों को सर्व करने से ठीक पहले करी में कोफ्ते डालें। ज्यादा देर कोफ्ते करी में डूबे रहने से वह टूट भी सकते हैं। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आप इन कोफ्तों को रोटी या पराठों के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




