Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीknow how to make lauki halwa recipe winter dessert bottle gourd pudding as tasty as carrot pudding
स्वाद में गाजर के हलवे से कम नहीं लौकी का हलवा, मुंह में डालते ही घुल जाती है रेसिपी

स्वाद में गाजर के हलवे से कम नहीं लौकी का हलवा, मुंह में डालते ही घुल जाती है रेसिपी

संक्षेप:

Lauki Halwa Recipe : यह हलवा रसोई में मौजूद साधारण चीजों से बनकर तैयार हो जाता है। इसकी मिठास और स्वाद इतने बैलेंस्ड होते हैं कि इसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और हेल्दी लौकी का हलवा।

Dec 08, 2025 06:55 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में मुंह का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को गर्म रखने के लिए लोग मूंग दाल, गाजर जैसे कई तरह के हलवे बनाकर खाते हैं। लेकिन इस मौसम में एक और ऐसा हलवा है जो स्वाद और सेहत, दोनों ही मामलों में इन हलवों को टक्कर देता है। यह हलवा है लौकी का हलवा। फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर यह हलवा रसोई में मौजूद साधारण चीजों से बनकर तैयार हो जाता है। इसकी मिठास और स्वाद इतने बैलेंस्ड होते हैं कि इसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी और हेल्दी लौकी का हलवा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री

-1 किलो लौकी

-1 लीटर फुल क्रीम दूध

-5 चम्मच घी

-1 कप चीनी

-1/2 कप मावा

-10 काजू

-10 बादाम

-1 चम्मच इलायची पाउडर

-15 किशमिश

लौकी का हलवा बनाने का तरीका

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। ऐसा करते हुए लौकी का बीच का सख्त हिस्सा और बीज अलग कर दें। अब एक पैन में 2 चम्मच घी गर्म करके उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर उसे 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं ताकि लौकी का पानी सूखने के साथ उसका कच्चापन भी निकल जाए। इसके बाद पैन में दूध डालकर लौकी को लगातार करीब 20 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकी दूध में लौकी अच्छी तरह मिक्स हो जाए। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो उसमें चीनी डालकर पकाएं। 10 मिनट बाद हलवे में घी डालकर उसे हल्का भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद हलवे में मावा और काजू, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक और पकाएं। आपका टेस्टी और हेल्दी लौकी का हलवा बनकर तैयार है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।