Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीknow how to make instant coriander pickle recipe can beat the taste of mango and lemon pickle in taste
आम-नींबू को स्वाद में पीछे छोड़ देगा इंस्टेंट धनिया आचार, नोट करें चटपटी रेसिपी

आम-नींबू को स्वाद में पीछे छोड़ देगा इंस्टेंट धनिया आचार, नोट करें चटपटी रेसिपी

संक्षेप:

Instant Coriander Pickle Recipe : इस आचार की खासियत यह है कि यह ना सिर्फ इंस्टेंट बनकर तैयार होता है बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी है। तो अगली बार जब सब्जी वाला भइया आपको सब्जी खरीदने पर फ्री में हरी मिर्च और धनिया दे तो झटपट बना डाले टेस्टी और इंस्टेंट हरे धनिया का आचार।

Dec 12, 2025 05:35 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खाने का स्वाद और भूख, दोनों को बढ़ाने में भोजन की थाली में परोसी गई चटनी और आचार का बहुत बड़ा हाथ होता है। आपने आज तक आम, नींबू, आंवला जैसी कई चीजों का आचार बनाकर खाया होगा। लेकिन आज हम आपके साथ आचार की एक यूनिक रेसिपी शेयर करने वाले हैं। इस यूनिक और टेस्टी आचार रेसिपी का नाम है हरे धनिया का आचार। इस आचार की खासियत यह है कि यह ना सिर्फ इंस्टेंट बनकर तैयार होता है बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी है। तो अगली बार जब सब्जी वाला भइया आपको सब्जी खरीदने पर फ्री में हरी मिर्च और धनिया दे तो झटपट बना डाले टेस्टी और इंस्टेंट हरे धनिया का आचार।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धनिया का आचार बनाने के लिए सामग्री

-1 कप बारीक कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया

-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

-3 लहसुन की कलियां कुटी हुई

-नमक स्वादानुसार

-1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

-2 बड़े चम्मच सरसों का तेल

-½ छोटा चम्मच हल्का लाल मिर्च पाउडर

धनिया का आचार बनाने का तरीका

धनिया का आचार बनाने के लिए कटे हुए हरे धनिया, हरी मिर्च और लहसुन को एक बाउल में डालें। इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर भी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को एक बार दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें। आपका धनिया का इंस्टेंट आचार बनकर तैयार है। आप इसे रोटी, चावल या साइड डिश की तरह परोस सकती हैं। इसके अलावा आप इस आचार को एयर‑टाइट जार में भी स्टोर करके रख सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।