Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीknow how to make halwai style gajar halwa recipe carrot halwa step by step recipe indian carrot pudding to enjoy winter
शाम की हल्की ठंड में खाने में बेहद टेस्टी लगता है गरमा-गरम गाजर का हलवा, नोट करें हलवाई वाली रेसिपी

शाम की हल्की ठंड में खाने में बेहद टेस्टी लगता है गरमा-गरम गाजर का हलवा, नोट करें हलवाई वाली रेसिपी

संक्षेप:

Gajar Halwa Recipe: कई बार महिलाओं को यह शिकायत रहती है कि उनका गाजर का हलवा हलवाई जैसा टेस्टी बनकर तैयार नहीं होता है। अगर आपकी भी खुद से यही शिकायत है तो आइए जान लेते हैं कैसे घर बैठे बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है टेस्टी गाजर का हलवा।

Nov 19, 2025 07:40 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर मौसम की अपनी एक अलग खास डिश होती है। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है। बात जब कभी विंटर सीजन की होती है तो सबसे पहला ख्याल मन में गाजर के हलवे का आता है। गाजर के हलवे के बिना सर्दियों का मौसम अधूरा लगता है। भारत में शायद ही कोई घर होगा, जहां सर्दियों के मौसम में इस स्वीट डिश को ट्राई ना किया जाता हो। बावजूद इसके कई बार महिलाओं को यह शिकायत रहती है कि उनका गाजर का हलवा हलवाई जैसा टेस्टी बनकर तैयार नहीं होता है। अगर आपकी भी खुद से यही शिकायत है तो आइए जान लेते हैं कैसे घर बैठे बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है टेस्टी गाजर का हलवा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

-500 ग्राम लाल गाजर

-2 कप फुल क्रीम दूध

-60 ग्राम घी

-120 ग्राम चीनी

-120 ग्राम खोया (कद्दूकस किया हुआ)

-1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-4 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे

गाजर का हलवा बनाने का तरीका

गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को पानी से धोकर उसके पीलर चाकू से छिलके उतार लें। इसके बाद छिली हुई गाजर को मीडियम छेद वाले कद्दूकस से कस लें। गाजर का ऊपरी भाग हटा दें। आप इस स्टेप को करने के लिए ग्रेटर लगे फूड प्रोसेसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एक भारी तले वाले पैन में कद्दूकस की हुई लाल गाजर और दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। गाजर और दूध को मीडियम-लो फ्लेम पर तब तक पकाएं जब तक गाजर सारा दूध ना सोख लें। ऐसा करते हुए गाजर को बीच-बीच में चलाते रहें। आपको इसमें लगभग 20-25 मिनट का समय लग सकता है। जब दूध सोख जाए और गाजर का मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो पैन में घी डालकर 10 मिनट बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं। इसके बाद, पैन में चीनी डालकर 5 मिनट तक और पकाएं। हलवे में चीनी अच्छी तरह घुल जाने के बाद, पैन में खोया डालकर 30 मिनट तक और पकाएं। हलवे को तब तक पकाएं जब तक कि पैन के किनारों से घी अलग न होने लगे। पकाते समय मिश्रण को बार-बार चलाते रहें। इसके बाद हलवे में इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाकर गरमागरम परोसें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।