बिना डीप फ्राई किए पाएं पकोड़ों जैसा क्रंच ! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी तवा गोभी फ्राई

Feb 18, 2026 09:58 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gobhi Tawa Fry Recipe : शाम की चाय हो या दाल-चावल के साथ किसी 'साइड डिश' की तलाश, क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई एक बेहतरीन स्टार्टर या साइड डिश है। आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है गोभी तवा फ्राई की रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप।

बिना डीप फ्राई किए पाएं पकोड़ों जैसा क्रंच ! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी तवा गोभी फ्राई

Gobhi Tawa Fry Recipe : अगर आप रोज-रोज वही पुरानी रेसिपी से बनने वाली आलू गोभी को खाकर बोर हो चुके हैं तो आज कुछ नया ट्राई करते हैं। पेश है क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई। गोभी की यह सब्जी बाहर से एकदम कुरकुरी और अंदर से मसालों के स्वाद से भरपूर है। खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा तेल लगता है और न ही घंटों की मेहनत। शाम की चाय हो या दाल-चावल के साथ किसी 'साइड डिश' की तलाश, क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई एक बेहतरीन स्टार्टर या साइड डिश है। आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है गोभी तवा फ्राई की रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप।

क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने के लिए सामग्री

- 1 मीडियम साइज फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)

-3 बड़े चम्मच बेसन

-2 बड़े चम्मच चावल का आटा

-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- 1/4 चम्मच हल्दी

-1 चम्मच धनिया पाउडर

-1/2 चम्मच गरम मसाला

-1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू का रस

-नमक स्वादानुसार

-2 बड़े चम्मच तेल

-बारीक कटा हरा धनिया

क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने का तरीका

क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को ब्लांच करें। इसके लिए सबसे पहले गोभी के टुकड़ों को गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनट उबाल लें। ऐसा करने से गोभी हल्की नरम होने के साथ साफ भी हो जाएगी। हालांकि ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि गोभी को पकाकर पूरी तरह गलाना नहीं है। इसके बाद गोभी का पानी छानकर गोभी को सुखा लें।

मैरिनेशन की कोटिंग तैयार करें

अब एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। पेस्ट ऐसा होना चाहिए जो गोभी पर अच्छी तरह चिपक जाए। तैयार पेस्ट में गोभी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़ा मसाले से ढक जाए। गोभी को 10 मिनट मेरिनेट करने के लिए छोड़ दें।

गोभी को करें तवा फ्राई

एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करके उस पर 2 चम्मच तेल फैलाएं। इसके बाद मेरिनेट किए हुए गोभी के टुकड़ों को तवे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखते हुए मीडियम आंच पर तब तक सेकें जब तक नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए। ऊपर से थोड़ा तेल और डालकर पलटते हुए दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेकें। अगर आप गोभी फ्राई को और भी चटपटा बनाना चाहते हैं, तो सर्व करने से पहले ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। आखिर में गोभी फ्राई को हरा धनिया काटकर गार्निश कर दें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।