
शाम के नाश्ते में चाय के साथ बनाएं चटपटी मटर कचौड़ी, मुंह का जायका बदल देगी रेसिपी
Matar Ki Kachori : क्या आप जानते हैं ठंड की शुरूआत में मिलने वाली फ्रेश हरी-हरी मटर से बनने वाली कचौड़ी का स्वाद सबसे अलग और हटकर होता है। मटर की कचौड़ी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी बल्कि बनाने में भी बेहद आसान होती है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है मटर कचौड़ी।
Matar Ki Kachori Recipe : मौसम में हल्की ठंडक बढ़ते ही मन में कुछ चटपटा फ्राइड खाने की क्रेविंग भी तेज होने लगती है। इस मौसम में शाम के नाश्ते में आपने मूंग दाल कचौड़ी, आलू कचौड़ी और प्याज कचौड़ी जैसी कई डिशेज ट्राई की होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं ठंड की शुरूआत में मिलने वाली फ्रेश हरी-हरी मटर से बनने वाली कचौड़ी का स्वाद सबसे अलग और हटकर होता है। मटर की कचौड़ी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी बल्कि बनाने में भी बेहद आसान होती है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है मटर कचौड़ी।

मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
-2 कप हरे मटर के दाने
-2 कप आटा
-1 कप मैदा
-1 छोटा चम्मच अदरक कटा हुआ
-3 बारीक कटी हरी मिर्च
-एक चुटकी हींग
-तेल
-नमक स्वाद अनुसार
मटर की कचौड़ी बनाने का तरीका
मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा और मैदा छानकर रख लें। अब आटे में दो चम्मच तेल और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नर्म आटा गूंथ लें। जब आटा गूंथ जाए तो उसे 30 मिनट ढककर रेस्ट करने के लिए अलग रख दें। अब कचौड़ी के लिए भरावन तैयार करने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी गर्म करके उसमें मटर के दाने डालकर उबाल लें। आपको इसमें 10 मिनट का समय लग सकता है। मटर उबल जाने के बाद मटर का सारा पानी निकालकर उबली हुई मटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर दरदरा पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हींग डालने के बाद तैयार किया हुआ मटर का पेस्ट डालकर ऊपर से नमक डालते हुए अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब मीडियम आंच पर पांच मिनट तक मटर को भूनने के बाद गैस बंद करके भरावन को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद दूसरी कड़ाही मे तेल गर्म करने के लिए रख दें। इस बीच रेस्ट कर रहे आटे को एक बार फिर अच्छी तरह गूंथकर उससे छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। अब एक लोई को पूरी की तरह बेलकर बीच में तैयार किया हुआ भरावन रखते हुए उसे चारों और से ऊपर की ओर पलटते हुए कचौड़ी को बंद करके गोल बेल लें। अब कड़ाही के गर्म तेल में कचौड़ियों को एक-एक करके डालते हुए दोनों तरफ से पलटते हुए फ्राई करें। इस तरह से आपकी स्वादिष्ट गर्मागर्म मटर की कचौड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इन कचौड़ियों को आलू का सब्जी, हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




