'अरबी के पतौड़' का असली जायका लेने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान!
Arbi Ke Patte Ki Sabzi : अरबी के पत्तों की सब्जी का स्वाद किसी शाही पकवान से कम नहीं लगता है। इसका क्रिस्पी चटपटा स्वाद हर उम्र का व्यक्ति बेहद पसंद करता है। अगर इस वीकेंड आप भी परिवार के लिए कोई टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बनाने की सोच रही हैं तो ट्राई करें अरबी के पत्तों की सब्जी की यह आसान रेसिपी।

अरबी के पत्तों की सब्जी स्वाद और सेहत का जबरदस्त कॉम्बो है। इस सब्जी को लोग पतौड़, पातरा या रिकवच के नाम से भी जानते हैं। बेसन के चटपटे घोल और इमली की खटास के साथ लिपटे ये कोमल पत्ते जब भाप में पककर कुरकुरे होने तक तले जाते हैं, तो इनका स्वाद किसी भी शाही पकवान से कम नहीं लगता है। इसका क्रिस्पी चटपटा स्वाद हर उम्र के व्यक्ति को बेहद पसंद आता है। अगर इस वीकेंड आप भी परिवार के लिए कोई टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बनाने की सोच रही हैं तो ट्राई करें अरबी के पत्तों की सब्जी की यह आसान रेसिपी।
अरबी के पत्तों के पतौड़ बनाने के लिए सामग्री
-8-10 फ्रेश अरबी के पत्ते (अच्छी तरह धुले हुए)
-2 कप बेसन (पेस्ट के लिए)
-1/2 चम्मच हल्दी
-1 चम्मच लाल मिर्च
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-आधा चम्मच गरम मसाला
-2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
-नींबू का रस (गले में होने वाली खुजली को रोकने के लिए)
-स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए- तेल, अजवाइन, सफेद तिल और हींग
अरबी के पत्तों के पतौड़ बनाने की विधि
अरबी के पत्तों के पतौड़ बनाने के लिए सबसे पहले बेसन का पेस्ट बनाकर तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में बेसन और ऊपर बताए गए सभी मसाले, अदरक-लहसुन का पेस्ट और अमचूर डालकर धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो। अब अरबी के पत्तों पर लेयरिंग करने के लिए अरबी के पत्ते की पीछे वाली मोटी डंठल को चाकू से हल्का छीलकर निकाल लें। इसके बाद एक पत्ता उल्टा करके रखें और उस पर बेसन का पेस्ट फैलाएं। अब इसी के ऊपर दूसरा पत्ता रखें और फिर पेस्ट लगाएं। ऐसे 3-4 पत्तों की परत बनाकर तैयार कर लें। अब दोनों किनारों को मोड़कर एक टाइट रोल बना लें। ऐसा करते हुए पत्तों के किनारों को बेसन से चिपका दें।
स्टीम दें
एक कढ़ाही में पानी गरम करके उस पर छलनी रखें। पहले से तैयार इन रोल्स को छलनी पर रखकर ढक्कन लगाकर 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं। पकने के बाद इन्हें ठंडा होने दें और फिर गोल-गोल टुकड़ों (पकोड़ों की तरह) में काट लें।
फ्राई करें
अरबी के पत्तों से क्रिस्पी स्नैक या ग्रेवी तैयार करने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गरम करके उसमें अजवाइन और तिल डालने के बाद इन टुकड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें। अगर आप इसे सब्जी की तरह खाना चाहते हैं, तो प्याज-टमाटर का मसाला भूनकर उसमें इन तले हुए टुकड़ों को डालकर थोड़ी ग्रेवी तैयार कर लें। आपके टेस्टी अरबी के पत्तों के पतौड़ बनकर तैयार हैं।
अरबी के पत्तों के पतौड़ का स्वाद बढ़ाएंगे ये टिप्स
-अरबी के पत्तों में प्राकृतिक रूप से थोड़ी खुजली होती है, इसलिए बेसन के घोल में अमचूर, इमली का पानी या नींबू डालना कभी न भूलें।
-अरबी बादी (gastric) होती है, इसलिए तड़के में अजवाइन और हींग का इस्तेमाल इसे सुपाच्य बनाता है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


