राजस्थानी स्वाद का राजा: शेफ रणवीर बरार की जोधपुरी आलू रेसिपी
जोधपुरी आलू राजस्थान की एक पारंपरिक और मसालेदार सब्जी है जिसमें दही, तिल का तेल और देसी मसालों का अनोखा स्वाद होता है। शेफ रणवीर बरार की यह रेसिपी हर रोटी के साथ परफेक्ट लगती है।

राजस्थान का खाना अपनी खुशबू, देसी मसालों और अनोखे कुकिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्हीं खास रेसिपीज में से एक है जोधपुरी आलू, जिसे शेफ रणवीर बरार ने अपने खास अंदाज में पेश किया है। इस डिश की सबसे बड़ी खासियत है इसमें इस्तेमाल होने वाला तिल का तेल, दही की हल्की खटास और आमचूर का चटखारा जो इसे बाकी आलू की सब्जियों से बिल्कुल अलग बनाता है।
दही का मिश्रण तैयार करें: इस रेसिपी की शुरुआत दही के हल्के घोल से होती है। दही और पानी को अच्छे से फेंटकर अलग रखा जाता है जिससे सब्जी में क्रीमी टेक्सचर आता है। इसके बाद घी में बेबी आलू को दही के मिश्रण, हल्दी और नमक के साथ पकाया जाता है। यह स्टेप आलू को अंदर तक नरम और स्वाद से भरपूर बना देता है।
जोधपुरी मसाला तैयार करें: असली जोधपुरी फ्लेवर तब आता है जब कड़ाही में तिल का तेल तेज गर्म किया जाता है। इसमें जीरा, सौंफ, अजवाइन, कुटी हुई लाल मिर्च और सूखी कश्मीरी मिर्च डाली जाती है। यह मसाले जब तेल में चटकते हैं, तो पूरे किचन में राजस्थानी खुशबू फैल जाती है। इसके बाद हींग, अदरक, हरी मिर्च और धनिये की जड़ों का इस्तेमाल किया जाता है जो इस डिश को गहराई वाला स्वाद देता है।
बेबी आलू पकाएं: अब इसमें पहले से पके हुए बेबी आलू डाले जाते हैं और हल्का पानी डालकर सब्जी को अच्छे से पकने दिया जाता है। आखिर में आमचूर पाउडर और ताजा धनिया डालकर इसे फिनिश किया जाता है। आमचूर की हल्की खटास इस सब्जी का स्वाद बैलेंस कर देती है।
परोसने का तरीका: ऊपर से भुने हुए सफेद तिल और धनिये की टहनी से गार्निश करने पर यह सब्जी ना सिर्फ स्वाद में बल्कि देखने में भी शाही लगती है। जोधपुरी आलू को गरमा-गरम पराठे, बाजरे की रोटी या सादी रोटी के साथ परोसें। यह रेसिपी बताती है कि कम सब्जियों और सही मसालों के साथ भी किस तरह एक रॉयल डिश तैयार की जा सकती है।
शेफ टिप:
- तिल का तेल ही इस्तेमाल करें, यही जोधपुरी स्वाद की पहचान है।
- आमचूर अंत में डालें, वरना कड़वाहट आ सकती है।
- धनिये की जड़ें इस डिश का सीक्रेट फ्लेवर हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


