जन्माष्टमी 2026: बिना मावा, सिर्फ 4 चम्मच घी से बनाएं मेवा पाग, कान्हा को है बेहद प्रिय!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए पारंपरिक रूप से मेवा पाग का भोग तैयार किया जाता है। कम घी में और बिना मावा के आप भी टेस्टी प्रसाद बनाने की रेसिपी देख रहे हैं, तो इस जन्माष्टमी ये मेवा पाग की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

Janmashtami Mewa Paag Recipe
जन्माष्टमी मेवा पाग रेसिपी

जन्माष्टमी वाले दिन लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं। इनमें से सबसे ज्यादा बनने वाली मिठाई है मेवा पाग, जिसे ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स से बनाकर तैयार किया जाता है। ये मिठाई पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी वाले दिन बनाई जाती रही है। खाने में ये काफी स्वादिष्ट लगती है और भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय भोगों में से एक मानी जाती है। मेवा पाग बनाना आसान तो है, लेकिन कई बार चाशनी का सही माप ना होने की वजह से या फिर ड्राई फ्रूट्स सही ने ना भूनने के कारण, मेवा पाग सही से जमती नहीं है और खाने में भी टेस्टी नहीं लगती। तो चलिए आज इसकी परफेक्ट रेसिपी जान लेते है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेफ पारुल से शेयर किया है।

मेवा पाग बनाने के लिए सामग्री

जन्माष्टमी पर स्पेशल मेवा पाग बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- देसी घी (4-5 चम्मच), गोंद (2 चम्मच), बादाम (3 चम्मच), काजू (3 चम्मच), मखाना (1 कप), खरबूजे के बीज (आधा कप), सूखा नारियल (1 कप), खसखस (2 चम्मच), किशमिश (2 चम्मच), पिस्ता (2 चम्मच), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), जायफल (आधा चम्मच), चीनी (2 कप), पानी (1 कप)।

जन्माष्टमी स्पेशल मेवा पाग बनाने का तरीका

जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए आप ये पारंपरिक मेवा पाग बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए ना मावा चाहिए और ना ही ज्यादा घी की जरूरत होती है। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप तरीका जान लेते हैं-

स्टेप 1- सबसे पहले गैस पर एक मोटे तले की कड़ाही चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सा देसी घी गर्म करें।

स्टेप 2- घी में गोंद डालकर लो फ्लेम पर हल्का सा भून लें और उनके फूलने पर बाहर निकाल लें।

स्टेप 3- अब इसी घी में एक-एक कर के काजू, बादाम, मखाना और मगज के बीज ( खरबूजे के बीज) डालकर भून लें और अलग किसी बर्तन में निकालकर रख लें।

स्टेप 4- इसके बाद घी में सूखा नारियल, खसखस और किशमिश को एक साथ डालकर हल्का सा रोस्ट कर लें।

स्टेप 5- घी में भुने हुए मखाना, काजू, बादाम को मिक्सर में दरदरा सा पीस लें। साथ ही गोंद को किसी कटोरी या मूसल की मदद से हल्का कूटकर रख लें।

स्टेप 6- अब एक बड़े बर्तन में क्रश की हुई गोंद, पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स, घी में भुना हुआ नारियल और पिस्ता डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 7- चाशनी बनाने के लिए एक पैन में दो कप चीनी और एक कप पानी डालकर पकाएं। जब चीनी अच्छे से मेल्ट हो जाए और एक तार की चाशनी बनने लगे, तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।

स्टेप 8- अब मेवा पाग वाला मिक्सचर चाशनी में डालें और अच्छे से मिक्स करते हुए 1-2 मिनट के लिए पकाएं।

स्टेप 9- किसी ट्रे या प्लेट पर घी लगाकर ग्रीस करें। मेवा पाग वाला मिक्सचर डालें और हल्का ठंडा होने के बाद इसे बर्फी की शेप में कट कर लें।

स्टेप 10- मेवा पाग को किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रखें।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीजन्माष्टमी 2026: सिर्फ 4 चम्मच घी से बनाएं मेवा पाग, कान्हा को है बेहद प्रिय!