जन्माष्टमी पर इन 2 चीजों का भोग लगाने से खुश होते हैं कान्हा, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को क्या भोग लगाया जाए कि प्रसन्न हो जाएं? अगर आपका भी यही सवाल है तो आइए जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का मनपसंद भोग क्या है। साथ ही इन्हें बनाने का तरीका भी जानेंगे।

Janmashtami 2026 Bhog For Laddu Gopal
ये दो भोग हैं कान्हा को अत्यंत प्रिय

हर कृष्णभक्त को जन्माष्टमी का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। यानी ये प्यारे कान्हा के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन हर घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, जिन्हें भोग स्वरूप भगवान को अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कान्हा का सबसे मनपसंद भोग क्या है? इस बारे में वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है। महाराज ही बताते हैं कि अगर जन्माष्टमी के दिन अगर भक्ति भावना के साथ लड्डू गोपाल को उनका मनपसंद भोग लगाया जाए, तो भगवान प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं -

ये दो भोग हैं कान्हा को अत्यंत प्रिय

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण को 2 चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए। माखन और चावल के आटे का मालपुआ भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी वाले दिन इन दोनों चीजों का भोग भगवान को लगाया जाता रहा है। तो चलिए फटाफट से इन्हें बनाने का तरीका भी जान लेते हैं, ताकि जन्माष्टमी वाले दिन आप भी कान्हा का मनपसंद भोग बनाकर तैयार कर सकें।

गाय के दूध से बनाएं ताजा माखन

गाय के दूध से बना ताजा माखन भगवान श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी वाले दिन इसे घर पर जरूर बनाना चाहिए। इसके लिए आपको ठंडी फ्रिज में रखी हुई मलाई लेनी है। अब इसे लगातार घुमाते हुए फेंटना शुरू करें। आप देखेंगे कि पानी अलग होना शुरू हो गया है। अब इसमें बिल्कुल चिल्ड यानी बर्फ वाला पानी मिलाएं और हाथों की मदद से माखन निकालकर अलग कर लें। इस माखन में आप मिश्री मिलाकर मीठा कर सकते हैं।

जरूरी टिप- कान्हा के भोग के लिए माखन बना रहे हैं तो ज्यादा पुरानी मलाई ना लें। साथ ही ध्यान रहे मलाई एक अलग और साफ बर्तन में इक्कठा करें और जूठा बिल्कुल ना करें।

चावल के आटे का मालपुआ ऐसे बनाएं

चावल के आटे का मालपुआ बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- चावल का आटा (1 कप), मैदा (2 चम्मच), बेकिंग सोडा (1/4 चम्मच), गुनगुना दूध (1 कप), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), सौंफ (आधा चम्मच) और तलने के लिए देसी घी। इसके अलावा चाशनी बनाने के लिए आपको एक कप चीनी और आधा कप पानी लेना है। इस माप को ध्यान में रखकर आप एकदम परफेक्ट मालपुआ बना सकते हैं।

बनाने का तरीका- मालपुआ का भोग बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा, मैदा, बेकिंग सोडा और गुनगुना दूध मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब इसमें सौंफ और इलायची पाउडर मिलाएं। घोल ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए, ना ही बहुत पतला। जैसा डोसा के लिए बैटर बनता है, उसी तरह का घोल रखें।

इसके साथ ही चाशनी बनाकर रेडी कर लें। इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर पकने दें और एक तार की चाशनी बनाकर तैयार कर लें। आप इसमें हरी इलायची और केसर के धागे भी मिला सकते हैं। अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें। मालपुआ के बैटर को चमचे की मदद से तेल में डालकर पुआ बना लें। इसे दोनों तरफ से गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।

जैसे ही मालपुआ बन जाए उसे तुरंत चीनी की चाशनी में डाल दें। इसे कुछ देर के लिए चाशनी में ही डूबा हुआ रहने दें। चावल के आटे का मालपुआ बनकर तैयार है।

काम की टिप- अगर आप अलग से चाशनी नहीं बनाना चाहते हैं तो मालपुआ के बैटर में ही चीनी मिलाकर बना सकते हैं।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीजन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं उनकी मनपसंद 2 चीजों का भोग, प्रेमानंद जी ने बताया