Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीInstant Rabdi Recipe Make Creamy and Delicious Halwai style Rabdi in Just 10 Minutes
ये 2 चीजें डालते ही मिनटों में गाढ़ा होगा दूध, 10 मिनट में बना लेंगी मलाईदार रबड़ी, देखें रेसिपी!

ये 2 चीजें डालते ही मिनटों में गाढ़ा होगा दूध, 10 मिनट में बना लेंगी मलाईदार रबड़ी, देखें रेसिपी!

संक्षेप:

घर में भी रबड़ी आसानी से बनाई जा सकती है लेकिन इससे बनने में घंटों लग जाते हैं। गैस के आगे खड़े रहो और दूध को गाढ़ा होने तक चलाते रहो, बड़ी मेहनत का काम है। लेकिन आज हम जो इंस्टेंट रबड़ी की रेसिपी आपके लिए ले कर आए हैं, इसके साथ आपको कोई झंझट नहीं होगा। 

Feb 12, 2026 08:01 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुछ मीठा खाने की बात हो तो रबड़ी का नाम ही मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। गाढ़ी मलाईदार रबड़ी मुंह में घुल जाती है और इसका क्रीमी और मीठा स्वाद तो पूछो मत। इतनी टेस्टी लगती है कि बार-बार खाने का मन करता है। घर में भी रबड़ी आसानी से बनाई जा सकती है लेकिन इससे बनने में घंटों लग जाते हैं। गैस के आगे खड़े रहो और दूध को गाढ़ा होने तक चलाते रहो, बड़ी मेहनत का काम है। लेकिन आज हम जो इंस्टेंट रबड़ी की रेसिपी आपके लिए ले कर आए हैं, इसके साथ आपको कोई झंझट नहीं होगा। एक ट्रिक से आप फटाफट 10 मिनट के अंदर ही रबड़ी बना लेंगी और ये बहुत ही टेस्टी बनेगी। आइए रेसिपी जानते हैं।

इंस्टेंट रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

गाढ़ी मलाईदार रबड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- फुल क्रीम दूध (आधा लीटर), ब्रेड (2 स्लाइसेज), कंडेंस्ड मिल्क (1/4 कप), केसर के धागे (10-12), बादाम कतरन (1 चम्मच), काजू (1 चम्मच, कटे हुए) और हरी इलायची (2)।

फटाफट बनाएं लच्छेदार रबड़ी

मीठे में रबड़ी खाने का मन हो या कोई मेहमान आ जाए, 10 मिनट के अंदर आप फटाफट बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबलने के लिए रख दें। तब तक सफेद वाले ब्रेड की स्लाइसेज लें और इनके ब्राउन किनारों को काटकर अलग कर दें। ब्रेड के सफेद हिस्से को मिक्सर में डालें और पीसकर एक फाइन पाउडर सा बना लें।

लगभग 5 मिनट में दूध में उबाल आ जाएगा। तभी इसमें ब्रेड से बनाया हुआ पाउडर एड कर दें। इससे दूध में गाढ़ापन भी जल्दी आएगा, जिससे रबड़ी बनाने में घंटों की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाती रहें, फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क एड कर दें। कंडेंस्ड मिल्क से रबड़ी में मिठास भी आएगी और दूध फटाफट और भी गाढ़ा हो जाएगा।

टिप : अगर आपके पास कंडेंस्ड मिल्क नहीं है तो आप लगभग 1/4 कप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे एक कटोरी में थोड़े से दूध के साथ घोल लें, फिर चलाते हुए रबड़ी में मिक्स करें। स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी भी मिला लें।

अब दो-तीन मिनट में ही रबड़ी में गाढ़ापन आना शुरू हो जाएगा। इस स्टेज पर इसमें बादाम की कतरन और कटे हुए काजू मिला दें। अच्छे से कलर के लिए थोड़े से केसर के धागे दूध में भिगोकर डालें। फ्लेवर और खुशबू के लिए कूटकर हरी इलायची एड करें। दो से तीन मिनट और पका लें, गाढ़ी और खुशबूदार रबड़ी बनकर तैयार हो जाएगी।

(Image Credit: Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;