रोज पोहा खाते हैं? पहले ये प्रीमिक्स बनाकर रख लें, कमाल का जुगाड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Instant Poha Premix Recipe: अगर सुबह नाश्ता बनाने का समय नहीं मिलता, तो घर पर तैयार किया गया यह झटपट पोहा प्रीमिक्स आपके बहुत काम आएगा। बस गरम पानी डालिए और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट पोहा तैयार हो जाएगा।

Poha Premix

सुबह की भागदौड़ में सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि जल्दी, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता क्या बनाया जाए। कई बार समय की कमी के कारण लोग नाश्ता छोड़ देते हैं या बाहर का खाना खा लेते हैं। ऐसे में अगर आपकी रसोई में पहले से तैयार पोहा प्रीमिक्स रखा हो, तो कुछ ही मिनटों में गरमा-गरम नाश्ता तैयार किया जा सकता है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे एक बार बनाकर कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। स्टूडेंट्स, नौकरी करने वाले लोग, अकेले रहने वाले या ट्रैवल पर जाने वाले लोगों के लिए यह बहुत काम का है। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

पोहा प्रीमिक्स बनाने के लिए सामग्री

सूखा पोहा

राई

करी पत्ता

मूंगफली

हल्दी

नमक

लाल मिर्च

अपनी पसंद के सूखे मसाले

थोड़ा तेल

ऐसे तैयार करें पोहा प्रीमिक्स

  • सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, अब उसमें राई डालें। राई चटकने लगे, तो करी पत्ता डाल दें।
  • इसके बाद मूंगफली डालकर अच्छी तरह भून लें।
  • अब नमक, हल्दी और बाकी मसाले डालकर मिला दें।
  • इसके बाद सबसे जरूरी बात का ध्यान रखें, प्रीमिक्स बनाते समय पोहा को पानी में बिल्कुल भी नहीं भिगोना है। सीधे सूखा पोहा कड़ाही में डालें।
  • सभी मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें, ताकि हर दाना मसालों से अच्छी तरह ढक जाए।
  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।

Poha Premix

प्रीमिक्स को कैसे करें स्टोर?

  1. जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब ही इसे डिब्बे में भरें।
  2. एयर टाइट वाले साफ और सूखे डिब्बे में रखें।
  3. नमी से बचाकर रखने पर यह कई दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

जब खाना हो, तब ऐसे बनाएं झटपट पोहा!

  • एक कटोरी में जरूरत के अनुसार पोहा प्रीमिक्स लें।
  • उसमें इतना गरम पानी डालें कि पोहा अच्छी तरह भीग जाए।
  • बर्तन को ढककर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, कुछ ही देर में पोहा नरम हो जाएगा।
  • ऊपर से हरा धनिया और नींबू डालकर तुरंत परोसें।

पोहा प्रीमिक्स बनाने के फायदे

  1. सुबह का समय बचता है।
  2. बार-बार नाश्ता बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  3. घर का स्वाद बना रहता है।
  4. बाहर के तैयार खाने पर निर्भरता कम होती है।
  5. जरूरत पड़ने पर कुछ ही मिनटों में नाश्ता तैयार हो जाता है।

एक ट्राई तो बनता है! अगर आप भी सुबह जल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता चाहते हैं, तो एक बार यह पोहा प्रीमिक्स जरूर बनाकर रखें। जब भी भूख लगे, बस गरम पानी डालें और कुछ ही मिनटों में ताजा पोहा खाने का आनंद लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।