
सर्दियों में बना लें ये मिक्स अचार, खाने के साथ सब्जियों की भी नहीं होगी जरूरत
संक्षेप:
Instant mix achar recipe: सर्दियों में मिल रही ढेर सारी गाजर, मूली, फूलगोभी का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहीं तो बना लें टेस्टी मिक्स अचार। बनाने में बिल्कुल आसान और फटाफट बन जाने वाले इस अचार की ये रेसिपी नोट कर लें।
Nov 29, 2025 07:28 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
सर्दियों में ढेर सारी सब्जियां ताजी मिलती हैं। जिन्हें देखकर आपका मन भी अचार बनाने का कर जाता है। लेकिन अचार बनाने की सरल और आसान रेसिपी नहीं समझ आती। तो फूड्स एंड फ्लेवर इंस्टाग्राम पेज पर इस अचार की बिल्कुल आसान और मजेदार रेसिपी शेयर की गई है। जिसकी मदद से फटाफट बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो जान लें मिक्स अचार की ये इंस्टेंट रेसिपी।
मिक्स अचार बनाने की सामग्री
दो मूली
दो गाजर
एक फूलगोभी
हरी मिर्च 12-15
आंवले
बीन्स
अदरक, लहसुन
दो चम्मच पीली सरसो
एक चम्मच जीरा
एक चम्मच सौंफ
आधा चम्मच मेथी दाना
एक चम्मच कलौंजी
दो कप सरसों का तेल
हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
विनेगर
इंस्टेंट मिक्स अचार की रेसिपी
- इंस्टेंट अचार बनाने के लिए सब्जियों को पकाने की जरूरत नही हैं।
- बस मूली, गाजर, फूलगोभी, बीन्स सबको धोकर अच्छी तरह से लंबे आकार में काट लें।
- फूलगोभी के छोटे फूल लें। साथ ही अदरक और लहसुन को लंबाई में काट लें। जिससे कि इनका फ्लेवर अचार में अच्छे से आ जाए।
- हरी मिर्च को लंबाई में काट लें।
- अब किसी साफ सूखे कपड़े पर फैलाएं और दो घंटे के लिए पंखे की हवा लग जाने दें। या फिर धूप में भी हवादार जगह रखें। जिससे सब्जियों का पानी सूख जाए।
- सारी सब्जियों को एक में मिक्स कर रखें।
- अब ग्राइंडर जार में पीली सरसों, जीरा, सौंफ, मेथी, कलौंजी को डालकर पीस लें।
- पैन में दो कप के करीब सरसों का तेल लें और गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। इसमे से थोड़ा सा तेल अलग कटोरी में करके रख लें।
- बाकी तेल को हल्का सा ठंडा हो जाने दें।
- अब तेल में आधा चम्मच हींग पाउडर डालें।
- साथ ही एक चम्मच हल्दी पाउडर और लाल मिर्च दो चम्मच डालें।
- तेल को एक बार चला दें, जिससे कि हीट की वजह से हल्दी, मिर्चा जल ना जाए।
- साथ में तेल में पिसे हुए मसाले को भी मिला दें।
- अब सब्जियों को किसी बड़े बर्तन में रखें और ऊपर से नमक डालें।
- मसाले वाले तेल को भी डाल दें और सारी सब्जियों को मिक्स करें।
- ऊपर से थोड़ा लाल मिर्च और डालें।
- सबसे आखिरी में एक बड़े करछूल से एक करछूल के करीब व्हाइट विनेगर डाल दें। जिससे कि अचार का फ्लेवर भी बना रहे और ये प्रिजरवेटिव का भी काम करे।
- बस रेडी है टेस्टी इंस्टेंट मिक्स अचार, इसे फ्रिज में रखकर ज्यादा दिनों तक खराब होने से बचाया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




