Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीinstant green garlic fresh red chilli chutney recipe to enhance taste of maggi noodles spring roll chinese food
सीजन में मिल रही लाल मिर्च और लहसुन से बनाएं इंस्टेंट चटनी, नोट कर लें रेसिपी

सीजन में मिल रही लाल मिर्च और लहसुन से बनाएं इंस्टेंट चटनी, नोट कर लें रेसिपी

संक्षेप:

Instant Fresh Red Chilli Garlic Chutney: हर रोज के खाने में तीखा, चटपटा टेस्ट बढ़ाना है या फिर चाइनीज फ्लेवर में स्वाद लाना है ये हरे लहसुन और ताजी मिल रही लाल मिर्च से फटाफट चटनी बनाकर रख लें। ये चटनी आपके स्प्रिंग रोल से लेकर मैगी के फ्लेवर को बदल कर रख देगी।

Feb 08, 2026 01:48 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चाइनीज फूड खाना पसंद करते हैं। और घर की चाउमीन से लेकर मंचूरियन और स्प्रिंग रोल में रेस्टोरेंट वाला टेस्ट चाहती हैं। तो घर में ये इंस्टेंट लाल मिर्च और लहसुन की चटनी बनाकर रख लें। जिसकी थोड़ी सी मात्रा भी आपके खाने में तीखा-चटपटा टेस्ट लाने में मदद करेगी। मार्केट में इस सीजन में फ्रेश लाल मिर्च मिल रही है तो सीजन खत्म होने से पहले ये मजेदार सी लहसुन और लाल मिर्च की चटनी बनाकर तैयार कर लें। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लहसुन और लाल मिर्च की चटनी बनाने की सामग्री

पत्तेवाले हरे लहसुन

फ्रेश लाल मिर्च

लहसुन की आठ से दस कलियां

तीन से चार हरी मिर्च

दो चम्मच ऑरेगेनो

दो चम्मच चिली फ्लेक्स

स्वादानुसार नमक

एक चम्मच सोया सॉस

डेढ़ चम्मच व्हाइट विनेगर

आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च

आधा कप तेल

हरे लहसुन और फ्रेश लाल मिर्ची की चटनी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मार्केट से ताजे हरे लहसुन को लाएं।
  • साथ ही फ्रेश लाल मिर्ची भी लें।
  • अब दोनों को पानी से साफ करके कपड़े से पोंछकर सारे पानी को सुखा लें।
  • अब हरे पत्तेदार लहसुन को छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • इसी तरह से फ्रेश लाल मिर्ची को चॉपर में डालकर काट लें। चॉपर में काटने से हाथों में जलन नहीं होगी। अगर आपके पास चॉपर नही है तो ग्राइंडर जार में मिर्चियों को डालकर हल्का सा ग्राइंड कर लें। जिससे मिर्चियों के छोटे टुकड़े हो जाएं।
  • अब किसी बड़े बर्तन में कटे हुए हरे लहसुन और फ्रेश मिर्ची को रखें। इसमे बारीक कटे लहसुन को मिला दें।
  • साथ ही इसमे बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल दें। जिससे कि चटनी में एक्स्ट्रा तीखापन आ जाए।
  • अब साथ में ऑरेगेनो दो चम्मच डालें और स्वादानुसार नमक मिला दें।
  • अब इस चटनी को थोड़ा स्वाद और ब्यूटी के लिए चिली फ्लेक्स मिला दें।
  • सोया सॉस एक चम्मच मिलाएं। एक से डेढ़ चम्मच व्हाइट विनेगर डालें।
  • सफेद तिल डालें और साथ में गर्मागर्म तेल मिला दें।
  • अगर आप थोड़ा कलर बेहतर चाहती हैं तो इसमे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकती हैं।
  • बस तैयार है इंस्टेंट लाल मिर्च और लहसुन वाली चटनी। इसे किसी साफ सूखे कांच के जार में भर दें और भरते समय चम्मच से हिलाएं जिससे तेल ऊपर आ जाए।
  • तेल ऊपर रहने से ये मिर्च जल्दी खराब नहीं होगी और महीनाभर चल जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेस्टोरेंट वाले आलू कुलचे हैं पसंद तो सीख लें घर में बनाने का आसान तरीका
ये भी पढ़ें:हरी मिर्च को स्टोर करने का आसान तरीका, महीनों मिलेगा फ्रेश टेस्ट
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।