प्रोटीन से भरपूर अचारी काला चना डोसा की रेसिपी, ग्रीन चटनी के साथ लगेगी टेस्टी प्रोटीन

Mar 15, 2026 02:01 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Instant Kala Chana Dosa With green chutney Recipe: घर में हर किसी को प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट खाना होता है। लेकिन वहीं बोरिंग सा स्प्राउट्स खाकर ऊब चुके हैं तो फटाफट मिनटों में बना लें इंस्टेंट कला चना और अचार के टेस्ट वाला डोसा। साथ में बनाएं हरी मजेदार टमाटर वाली चटनी।

प्रोटीन से भरपूर अचारी काला चना डोसा की रेसिपी, ग्रीन चटनी के साथ लगेगी टेस्टी प्रोटीन

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाना है। लेकिन हर दिन वहीं बोरिंग चने और स्प्राउट्स को खाते हैं तो अब कुछ नया टेस्ट ट्राई करें। काले चने से बने ये अचारी डोसा की रेसिपी कमाल की है। जो मिनटों में बन जाएगी और साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब लगेगा। यहीं नहीं इस डोसे के साथ सर्व हरी चटनी का टेस्ट भी शानदार लगेगा। तो बस फटाफट नोट कर लें मजेदार और इंस्टेंट तरीके से बन जाने वाली अचारी डोसा की रेसिपी।

अचारी काला चना डोसा की सामग्री

एक कप भीगा काला चना

एक प्याज

एक हरी मिर्च

चार से पांच लहसुन

आम का अचार

आधा चम्मच जीरा

डेढ़ कप पानी

एक चौथाई कप सूजी

स्वादानुसार नमक

अचारी काला चना डोसा रेसिपी

  • सबसे पहले भीगे हुए काले चने को मिक्सी के जार में डालें। साथ ही इसमे प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें। साथ ही एक चम्मच अदरक, नमक डालकर बारीक पीसकर के पेस्ट बना लें।
  • एक बार चना बारीक हो जाए तो साथ में सूजी और अचार डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाते वक्त पानी का ध्यान रखें जिससे कंसिस्टेंसी डोसे की सही रहे। इस इंस्टेंट डोसे को बनाने के लिए किसी तरह भी दही की जरूरत नही है। जिससे आप इसे ज्यादा आसानी से बनाकर रेडी कर सकती हैं।
  • बस तवे पर फैलाकर क्रंची और टेस्टी प्रोटीन रिच डोसा बनाकर तैयार करें।

टमाटर वाली हरी चटनी बनाने की सामग्री

  • हरी धनिया के पत्ते
  • थोड़े से पुदीना के पत्ते भी लें।
  • इसमे कच्चे आम के टुकड़े डाल दें।
  • साथ ही हरी मिर्च और नमक डाल दें।
  • पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमे कटे हुए टमाटर और लहसुन, लाल मिर्च कुछ टुकड़े डालकर पकाएं।

  • जब ये टमाटर थोड़े पक जाएं तो इसे बाहर निकालकर रख लें। इन सारी चीजों को मिलाकर मिक्सी या फिर पत्थर पर रगड़कर घिस लें। स्वाद के लिए नमक डालें और बस तैयार है मजेदार सी ग्रीन चटनी। इस काले चने के डोसे के साथ इस चटनी का लुत्फ उठाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।