
अरहर की दाल की ये रेसिपी खोल देगी सारी टेस्ट बड्स, बनाने का तरीका है एकदम आसान
Dal Recipe: अरहर की दाल प्रोटीन से भरपूर और टेस्ट में लाजवाब होती है। आप बाहर कितना भी जंक फूड या मसालेदार खा लें, पेट को तसल्ली घर का दाल-चावल खाकर ही होती है। यहां दाल की सिंपल सी रेसिपी है जो आपको जरूर पसंद आएगी।
दाल भारतीय लोगों की डायट का अहम हिस्सा है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि हर हाथ से इसका स्वाद अलग आता है। लोगों के घरों में ज्यादातर अरहर की दाल ही बनती है। इसे खाकर सब बोर भी जल्दी हो जाते हैं। यहां दाल की एक सिंपल रेसिपी है जो आपके पेट और टेस्ट बड्स के लिए परफेक्ट रहेगी। अगर आप डाइडेस्टिव सिस्टम को ब्रेक देना चाहते हैं, कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

सामग्री
अरहर की दाल
देसी घी
प्याज
लहसुन
हींग
जीरा
विधि
सबसे पहले दाल को करीब 20 मिनट से आधे घंटे के लिए भिगा दीजिए। अब दाल को धोकर कुकर में नमक, हल्दी, पानी और थोड़े से घी के साथ उबाल लीजिए। ध्यान रखें दाल बस अच्छी तरह से पकानी है, बहुत नहीं गलानी और ना ही खड़ी रखनी है। दाल पक जाए तो एक पैन में तड़का बनाएं। घी लें। घी गरम होने पर हींग, जीरा डालें। भुन जाए तो लहसुन डालें। लहसुन कच्चा नहीं रहना चाहिए इसे पूरी तरह से गोल्डन या ब्राउन कर लें। अब इसमें छोटा कटा प्याज डालें। प्याज भी बहुत नहीं डालना है। प्याज को भी ट्रांसपेरेंट होने तक पका लें। आपकी दाल तैयार है। आप इसमें नींबू और हरा धनिया डाल सकते हैं। इस दाल में आपको टमाटर नहीं डालना है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


