विटामिन C से भरपूर है करौंदे की ये चटपटी सी चटनी, दादी-नानी वाले इस तरीके से बनाएं!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Karonda Chutney Recipe: इन दिनों मार्केट में विटामिन सी से भरपूर करौंदा आना शुरू हो गया है। ऐसे में अपने पूरे परिवार के लिए ये चटपटी सी हेल्दी और टेस्टी चटनी जरूर बनाएं। एक बार इसे चख लेंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।

विटामिन C से भरपूर है करौंदे की ये चटपटी सी चटनी, दादी-नानी वाले इस तरीके से बनाएं!

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ चटपटी सी चटनी मिल जाए तो सादा खाना भी खूब स्वाद लगता है। वैसे भी ये सीजन चटनियों का ही है, कच्चे आम से ले कर पुदीना-धनिया की चटनी इन दिनों खूब बनती है। ऐसे ही एक टेस्टी और हेल्दी चटनी है करौंदे की चटनी। ये छोटा सा गोल-मटोल लाल फल इन दिनों मार्केट में खूब आ रहा है। इसका स्वाद काफी खट्टा होता है, लेकिन इसकी चटनी बड़ी लाजवाब बनती है। सिर्फ टेस्ट के मामले में ही नहीं बल्कि सेहत के मामले में भी करौंदा बहुत आगे है। इसमें विटामिन सी, आयरन, जिंक, फाइबर और कई पोषक तत्व शामिल होते हैं; जो आपकी इम्यूनिटी से ले कर ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखते हैं। तो इस सीजन करौंदे की चटनी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, यहां देखें परफेक्ट रेसिपी।

करौंदे की चटनी बनाने के लिए सामग्री

करौंदे की चटपटी सी चटनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- करौंदे (1 कप), मुट्ठीभर ताजा धनिया पत्ता, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च (3-4), प्याज (1), लहसुन की कलियां (5-6), नमक, धनिया पाउडर (1 चम्मच) और जरा सा काला नमक। बस इतनी सी चीजों से आप बहुत ही टेस्टी चटनी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

करौंदे की चटनी बनाने की विधि

खट्टी और रिफ्रेशिंग सी करौंदे की चटनी फटाफट बन जाती है, लेकिन इसके लिए पहले से थोड़ी तैयार करनी पड़ती है। सबसे पहले करौंदे को अच्छी तरह से धो कर बीच में से काट लें, फिर इनके बीज बाहर निकाल दें। करौंदे में एक सफेद रंग का स्टार्च निकलता है जो हल्का कड़वा होता है, इसलिए इन्हें नमक के पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रखना जरूरी है। आप इन्हें चटनी बनाने से आधे घंटे पहले भिगोकर रख सकते हैं, सारा कड़वापन निकल जाएगा।

अब अगर आप सिलबट्टे या खलबट्टे पर चटनी पीस रहे हैं तो सबसे पहले हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, नमक और धनिया पाउडर को दरदरा सा पीस लें। फिर इसमें हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर क्रश कर लें। दरअसल एक साथ अगर आप सारी चीजें डाल देंगे, तो उसमें काफी टाइम लग जाएगा और चटनी ठीक से पिसेगी भी नहीं। इसलिए थोड़ी-थोड़ी सामग्री डालकर ही पीसें। इसके बाद करौंदे और कटी हुई प्याज डालें और चटनी को अच्छी तरह से पीस लें।

लास्ट में थोड़ा सा काला नमक जरूर मिलाएं। इससे चटनी का स्वाद काफी बैलेंस्ड और अच्छा आता है। इस चटनी में पानी डालने की जरूरत नहीं है, ये हल्की कुटी हुई ही काफी टेस्टी लगती है। मिक्सर में तो ये दो मिनट में ही तैयार हो जाएगी, लेकिन उसमें थोड़ा सा पानी मिलाना पड़ता है।

स्वाद की टिप: इस चटनी को गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। रोटी पर खूब सारा घर का निकला हुआ मक्खन या देसी घी लगाकर चटनी के साथ खाएं, मजा आ जाएगा।

(Credit- @cooking_story_official, Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।