
जोड़ों के साथ बालों की मजबूती का भी रखता है ख्याल पाया सूप, नोट करें विंटर स्पेशल रेसिपी
Paya Soup Recipe : अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और इन दोनों ही समस्याओं से घिरे हुए हैं तो अपनी रसोई में जाइए और झटपट बना डालिए टेस्टी और हेल्दी विंटर स्पेशल पाया सूप। बता दें, पाया सूप मुख्य रूप से बकरे या भेड़ के पैरों को धीमी आंच पर घंटों पकाकर तैयार किया जाता है।
मौसम बदलते ही लोगों के ना सिर्फ पहनावे बल्कि उनकी खानपान की आदतों में भी काफी बदलाव आ जाता है। फिलहाल सर्दियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी होने की वजह से खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गो की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इस मौसम में लोग अकसर हेयर फॉल और जोड़ों के दर्द की शिकायत सबसे ज्यादा करते हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और इन दोनों ही समस्याओं से घिरे हुए हैं तो अपनी रसोई में जाइए और झटपट बना डालिए टेस्टी और हेल्दी विंटर स्पेशल पाया सूप। बता दें, पाया सूप मुख्य रूप से बकरे या भेड़ के पैरों को धीमी आंच पर घंटों पकाकर तैयार किया जाता है। तो आइए जान लेते हैं क्या है पाया सूप की रेसिपी।
पाया सूप बनाने के लिए सामग्री
-4 पीस पाया
-1 मीडियम साइज प्याज
-2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-4-5 लौंग
-10 काली मिर्च के दाने
-बारीक कटा हरा धनिया
-बारीक कटी हरी मिर्च
-नींबू का रस
-1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-1 छोटा चम्मच गरम मसाला
-नमक स्वादानुसार
-10 कप पानी
-2 तेज पत्ता
-1 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
-2-3 हरी इलायची
पाया सूप बनाने का तरीका
पाया सूप बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में साफ किए हुए पाया डालें। इसके बाद कुकर में कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, धनिया, गरम मसाला और नमक के साथ तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और 10 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें। पाया को पहली सीटी तेज आंच पर पकाएं उसके बाद गैस की फ्लेम कम करके पाया सूप को धीमी आंच पर करीब 1 घंटा पकने दें। तय समय बाद गैस बंद करके कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर चेक करें कि पाया के टुकड़े नरम हो गए हो गए हैं या नहीं।
अगर सूप बहुत ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा सा गर्म पानी मिला लें। नमक टेस्ट करके एडजस्ट कर सकते हैं। इसके बाद पाया सूप को एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर सर्व करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




