Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीhow to make winter special masala gur recipe healthy immunity boosting homemade masala jaggery at home winter remedy
बीमारियों की होगी छुट्टी! इस सर्दी घर पर बनाएं हेल्दी 'मसाला गुड़', नोट करें आसान रेसिपी

बीमारियों की होगी छुट्टी! इस सर्दी घर पर बनाएं हेल्दी 'मसाला गुड़', नोट करें आसान रेसिपी

संक्षेप:

Immunity Boosting Masala Gud Recipe : सर्दियों में मसाला गुड़ का सेवन शरीर को कई तरह के फायदे देता है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन सुधारता है, खांसी-जुकाम दूर करता है और आयरन की कमी को पूरा करता है। इसमें डाले गए मसाले और ड्राई फ्रूट्स स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ाते हैं।

Dec 19, 2025 06:29 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भीषण गर्मी और पसीने से राहत देने वाला सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। लोग इस मौसम में खुद को ठंड से बचाए रखने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे और रेसिपी आजमाते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए ज्यादातर भारतीय परिवारों में गुड़ का सेवन जरूर किया जाता है। लेकिन आप अगर रोज-रोज वही बोरिंग गुड़ खाकर बोर हो चुके हैं तो इस विंटर ट्राई करें मसाला गुड़ रेसिपी। सर्दियों में मसाला गुड़ का सेवन शरीर को कई तरह के फायदे देता है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन सुधारता है, खांसी-जुकाम दूर करता है और आयरन की कमी को पूरा करता है। इसमें डाले गए मसाले और ड्राई फ्रूट्स स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मसाला गुड़ बनाने के लिए सामग्री

-500 ग्राम गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)

- 2-3 बड़े चम्मच घी

- 2 छोटे चम्मच सौंठ पाउडर

-1 छोटा चम्मच अजवाइन

-2 बड़े चम्मच भुने हुए सफेद तिल

-1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

-1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर

-1/2 कप (बारीक कटे हुए) बादाम, काजू, पिस्ता

-2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल

ये भी पढ़ें:पत्तागोभी के मोमोज ही नहीं कोफ्ते भी होते हैं बेहद टेस्टी, नोट करें रेसिपी

मसाला गुड़ बनाने का तरीका

मसाला गुड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें अजवाइन और तिल डालकर हल्का भून लें। इसके बाद सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू को 2 मिनट ड्राई रोस्ट करके आंच बंद कर दें। अब सौंठ पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और कद्दूकस नारियल डालते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अलग रख दें। अब एक अलग भारी तले की कड़ाही में गुड़ डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पिघलाएं। ऐसा करने से गुड़ जलेगा नहीं। जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और हल्का चिपचिपा हो जाए तो आंच बंद कर दें। इसके बाद तैयार मसाला मिश्रण को गुड़ में डालकर जल्दी से अच्छी तरह मिला लें। अब एक थाली को घी से चिकना करके उसमें गुड़ का मिश्रण डालकर समतल फैलाएं। ठंडा होने पर गुड़ को मनचाहे टुकड़ों में काट लें। आप इस मसाला गुड़ को एयरटाइट डिब्बे में 1-2 महीने के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।