लसोड़े का अचार बनाने के लिए अपनाएं ये रेसिपी, आएगा वही गांव वाला स्वाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों में आने वाले लसोड़ों को अलग-अलग जगहों पर अलग नाम से जानते हैं। इसका टेस्टी और चटपटा अचार बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए लसोड़े का अचार बनाने का तरीका। 

How to make village like Lasoda Gonda or Nisora pickle recipe

लसोड़े गर्मी के मौसम में सिर्फ कुछ ही हफ्ते के लिए बाजार में दिखते है। ये एक फल है जो सिर्फ मई और जून के महीने में मिलता है। कई जगह पर इन्हें लबेड़े, गोंदे औरगुंडेभी कहा जाता है। ये छोटा सा फल राजस्थान, हरियाणा औरउत्तर भारत के कई इलाकों में मिलता है। इसका टेक्सचर चिपचिपा होता है लेकिन इसका बना अचार स्वाद में काफी अच्छा लगता है। यहां हम लसोड़े के अचार को बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से लसोड़े बिल्कुल गांव के स्वाद वाले बनेंगे।

लसोड़े का अचार बनाने की सामग्री

लसोड़े का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए लसोड़े 500 ग्राम, एक कप कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, दो कप सरसों का तेल, तीन चम्मच दरदरी पिसी हुई सौंफ, तीन बड़े चम्मच राई या दो बड़े चम्मच पीली सरसों दरदरी पिसी हुई , एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच कलौंजी, दो छोटे चम्मच हल्दी पाउडर, दो छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हींग, 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार नमक।

कैसे बनाएं लसोड़े का अचार

लसोड़े का अचार बनाने के लिए इसे सबसे पहले अच्छी तरह धो लें। फिर इनकी डंडी को अच्छे से तोड़कर हटा लें। ध्यान रखें कि इनकी डंडी को हटाना इनके ऊपर लगी टोपी को नहीं हटाना। अगर टोपी हटा देंगे तो इनके अंदर पानी भर जाएगा और ये चिपचिपे हो जाएंगे। फिर एक बर्तन में इतना पानी उबालें जिसमें लसोड़े डूब जाएं। अब पानी में आधा छोटा चम्मच हल्दी और एक छोटा चम्मच नमक डाल दें। अब उबलते पानी में लसोड़े डालें और उन्हें 5 से 7 मिनट तक मीडियम आंच पर उबलने दें। जब इनका रंग हल्का बदल जाए और ये थोड़े नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। लसोड़े को पानी से छानकर निकाल लें और पंखे की हवा में पूरी तरह सुखा दें। जब लसोड़े पूरी तरह सूख जाएं तब उनकी ऊपर की टोपी हटा सकते हैं। अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल धुआं उठने तक गर्म करें, फिर गैस बंद कर दें और तेल को गुनगुना होने दें फिर एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, सौंफ, राई, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मसाले में गुनगुने सरसों के तेल से 3-4 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें ताकि मसाला आपस में बंध जाए। अब मसाले को लसोड़े के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। बचे हुए सरसों के तेल को अचार में ऊपर से डाल कर अच्छी तरह मिला दें। फिर अचार को एक साफ, सूखे और कांच या प्लास्टिक के जार में भर लें। 4 से 5 दिन में अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।