तोरई के छिलके कूड़े में फेंकना छोड़िए! बनाएं तीखी चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वाद

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

तुरई गर्मियों में आने वाली सब्जी है। इसके छिलके को छीलकर सब्जी तैयार की जाती है। बाकी सब्जियों की तरह इसरे छिलकों को भी फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुरई के छिलकों का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए किया जा सकता है? नहीं, तो यहां देखिए रेसिपी-

तोरई के छिलके कूड़े में फेंकना छोड़िए! बनाएं तीखी चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वाद

तोरई सेहत का खजाना मानी जाती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी बहुत कम होती है। गर्मियों में आने वाली ये सब्जी फाइबर से भरपूर होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कैलोरी खाने से बच जाते हैं। इसमें आयरन और विटामिन बी6 पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को सुधारने का काम करता है। इसकी सब्जी बनाने के लिए छिलकों को उतारा जाता है। तोरई सूखी, गीली और भरवां तीनों तरीकों से बनाई जाती है। इसके छिलकों को अक्सर लोग फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको बता है कि तोरई के छिलके बहुत काम आ सकते हैं। इनकी मदद से आप चटनी तैयार कर सकते हैं। तोरई के छिलके थोड़े सख्त होते हैं, लेकिन इनकी चटनी इतनी लाजवाब होती है कि आप सब्जी खाना भूल जाएंगे। अच्छी बात यह है कि अगर आप यहां बताए तरीके से चटनी तैयार करते हैं तो बड़े तो बड़े बच्चे भी उंगलियां चाटकर इसे खाएंगे।

तोरई के छिलकों की तीखी चटनी बनाने की सामग्री

तोरई के छिलकों की तीखी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप तोरई के छिलके, 5-6 लहसुन की कलियां, 3 से 4 हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच भुने हुए मूंगफली के दाने, 1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट या नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल, राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च।

तोरई के छिलकों की तीखी चटनी बनाने की विधि

तोरई के छिलकों की तीखी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छी तरह से धो लें। फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें तोरई के छिलकों को मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें जब तक कि वे नरम न हो जाएं। इन छिलको को एक प्लेट में निकालें और फिर उसी पैन में लहसुन और हरी मिर्च को भी हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब भुने हुए छिलके, लहसुन, मिर्च, भुनी हुई मूंगफली और इमली के पेस्ट को मिक्सर में डालें। थोड़ा सा पानी डालकर इसे दरदरा या महीन पीस लें। रोटी या पराठे के साथ दरदरी पिसी चटनी अच्छी लगती है। इसे पीसने के बाद एक छोटे पैन में सरसों का तेल गरम करें और इसमें राई, सूखी मिर्च और करी पत्ता डालें। जब राई चटकने लगे, तो इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें।

टिप- चटनी में तड़का लगाने के लिए मोटी वाली काली राई का इस्तेमाल करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।