बिना चीनी के भी बनेगी जबरदस्त स्वाद वाली कुल्फी, इस रेसिपी से मिलेगी बाजार जैसी बनावट

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर पर कुल्फी बनाने के कई तरीके हैं। हर कोई अपनी सुविधा के मुताबिक एक तरीके को अपनाता है। यहां हम बिना चीनी और कम दूध के बनने वाली कुल्फी की रेसिपी बता रहे हैं। इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा आएगा। 

बिना चीनी के भी बनेगी जबरदस्त स्वाद वाली कुल्फी, इस रेसिपी से मिलेगी बाजार जैसी बनावट

दूध, चीनी और कुछ मेवा के साथ तैयार होने वाली कुल्फी स्वाद में काफी अच्छी लगती है। लेकिन सेहत के लिहाज से देखें तो कुछ लोगों को इससे परहेज करना पड़ता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को। वैसे तो मार्केट में कुल्फी के अलग-अलग फ्लेवर्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। घर पर कुल्फी बनाने का एक फायदा है कि आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक बना सकते हैं। यहां हम बिना चीनी के बनने वाली कुल्फी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से कुल्फी बनाने पर आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। सीखिए, कैसे बनाएं।

पनीर वाली केसर कुल्फी बनाने के लिए सामग्री

15-20 काजू

8-10 बीज निकाले हुए खजूर

एक कप गर्म दूध

5-7 केसर के धागे

2 इलायची

70 ग्राम पनीर

पनीर वाली केसर कुल्फी बनाने की विधि

इस कुल्फी को बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर अलग कर लें। अब खजूर को काजू के साथ दूध में भिगो दें। इसके साथ इलायची भी डाल दें। कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए सभी चीजों को भीगने दें। कुल्फी में केसर के अच्छे रंग के लिए दूध में इन रेशों को भी डाल दें। टाइम पूरा हो जाने के बाद मिक्सर ब्लेंडर में सभी चीजें डालें और इसमें पनीर भी डाल दें। अच्छे से मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट रो कुल्फी के सांचे में डालें और फिर फॉइल पेपर लगाकर इसे अच्छे से पैक करें। अब फॉइल के अंदर स्टिक लगाएं और फिर रातभर के लिए इसे फ्रीजर में रख दें। अगले दिन इसे सांचे से निकाले और सर्व करें। इसे सर्व करने के लिए पिस्ता और काजू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर इन्हें कुल्फी के ऊपर डालकर सर्व करें। कुल्फी को रबड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं। कुल्फी और रबड़ी का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।

टिप

- जब आप कुल्फी को सांचे या कप में डालें, तो ऊपर से एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह एयरटाइट कवर कर दें। इसके बाद ही ढक्कन लगाएं या स्टिक डालें। इससे अंदर बर्फ की परत नहीं जमेगी और स्वाद भी अच्छा बना रहेगा।

- कुल्फी को फ्रीजर के सबसे ठंडे हिस्से में रखें। फ्रीजर का तापमान ज्यादा पर सेट करें और इसे कम से कम 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए जमने दें। कोशिश करें की कुल्फी जमने के दौरान फ्रीजर का दरवाजा बार-बार न खुले।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।