घर पर बने इडली के सांभर में मिलेगा साउथ वाला टेस्ट, पारुल से जानिए सांभर का मसाला बनाने का परफेक्ट तरीका

Feb 18, 2026 07:54 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

साउथ इंडियन स्टाइल में इडली सांभर का टेस्ट चाहती हैं, तो सांभर का सीक्रेट मसाला घर पर तैयार कर लें। शेफ पारुल ने मसाला बनाने का सिंपल तरीका बता दिया है। उन्होंने मसाला में पड़ने वाली चीजों की सही मात्रा भी बताई है।

घर पर बने इडली के सांभर में मिलेगा साउथ वाला टेस्ट, पारुल से जानिए सांभर का मसाला बनाने का परफेक्ट तरीका

इडली-सांभर खाने के शौकीन अब देशभर में मौजूद हैं। साउथ इंडियन की फेमस डिश इडली सांभर को लोग नाश्ते में भी खाना पसंद करते हैं लेकिन बनाते समय कई बार स्वाद बढ़िया नहीं आता है। अगर आप बिल्कुल साउथ की स्टाइल में सांभर तैयार करना चाहते हैं, तो एक सीक्रेट रेसिपी पारुल से जान लीजिए। सांभर को बनाते समय मसाला डाला जाता है, जो अगर आपने तैयार कर लिया तो स्वाद जबरदस्त मिलेगा। शेफ पारुल ने इस पाउडर को तैयार करने के लिए पूरी विधि बताई है, चलिए आपको बताते हैं।

कैसे बनाएं सांभर का पाउडर

क्या-क्या चाहिए- 1 चम्मच तेल, 2 बड़ा चम्मच मेथी दाना, 2 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 50 ग्राम चना दाल, 100 ग्राम अरहर दाल, 50 ग्राम उड़द दाल, 1 कप साबुत धनिया, मुट्ठी भर करी पत्ता, 125 ग्राम साबुत लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच हींग, 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च, 1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक।

मसाला पाउडर बनाने की विधि

सबसे पहले एक कढ़ाही में आपको 1 बड़ा चम्मच तेल डालना है और हल्का गर्म करना है और फिर इसमें 2 बड़ा चम्मच मेथी दाना, 2 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 50 ग्राम चना दाल, 100 ग्राम अरहर दाल, 50 ग्राम उड़द दाल, 1 कप साबुत धनिया, 125 ग्राम साबुत लाल मिर्च, मुट्ठी भर करी पत्ता डालकर चलाना है। इन सभी चीजों को 2-3 मिनट तक बढ़िया तरीके से भून लीजिए। अब 2 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रखें और फिर मिक्सर में डाल दें और इसमें 1 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच हींग, 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च, 1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक डालकर मसाला पीस लें। बस फिर आपका सांभर मसाला बनकर तैयार हो जाएगा, अब आप जब भी सांभर बनाएं इसे डालें स्वाद साउथ इंडियन जैसा मिलेगा। इस मसाले को आप 1 महीने तक ही स्टोर कर सकते हैं।

सांभर बनाने की रेसिपी

सबसे पहले अरहर की दाल को नमक के साथ पका लें, इसे बिल्कुल गला लें। जब दाल पूरी तरह से पक जाएगी तब इसमें सांभर मसाला, चीनी डालें। अब नमक वाले पानी में सब्जियों को डालकर पकाएं। जब सब्जी पूरी तरह पक जाए, तब इसमें इमली का गूदा डालें। फिर इस सब्जी को बनी हुई दाल में मिक्स करें और साथ में सांभर मसाला मिलाएं, 2-3 मिनट तक पकने दें। अब एक पैन में तेल गर्म करके राई का तड़का लगाएं और साथ ही इसमें साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। बस आपका सांभर बनकर तैयार हो जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।