टोमैटो सूप के साथ बढ़िया लगती है चीज ब्रेड, सीखें रेस्तरां स्टाइल बनाने का तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में कुछ कम्फर्टिंग खाने का मन कर रहा है तो घर पर रेस्तरां स्टाइल टोमेटो सूप बनाकर तैयार करें। यहां सीखिए टेस्टी टोमैटो सूप बनाने का तरीका और इसके साथ खाई जाने वाली चीज ब्रेड की रेसिपी। 

बारिश के मौसम में गरम-गर्म सूप पीने का एक अलग मजा है। इस मौसम में जब कुछ कम्फर्टिंग खाने का मन करे तो आप सूप और चीज ब्रेड के टेस्टी कॉम्बिनेशन को खा सकते हैं। सूप शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, सब्जियों वाला सूप विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है, हल्का होने के कारण कई लोगों को पचाने में आसान लगता है। ज्यादातर लोगों को रेस्तरां के बने सूप का स्वाद काफी अच्छा लगता है, ऐसे में यहं हम आपको रेस्तरां स्टाइल टोमैटो सूप बनाने का तरीका बता रहे हैं। यहां सीखिए टोमैटो बेसिल सूप और चीज ब्रेड बनाने का तरीका।

टोमैटो बेसिल सूप बनाने की सामग्री

- 4–5 टमाटर

- 1 छोटी लाल शिमला मिर्च

- 1 प्याज

- 4–5 लहसुन की कलियां

- ताज़ी बेसिल की पत्तियां

- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च

- स्वादानुसार नमक

- जरूरत के अनुसार पानी

- ओरिगैनो

- थाइम

- रोजमेरी

- चिली फ्लेक्स

- एक चुटकी स्मोक्ड पैपरिका (ऑप्शनल)

चीज ब्रेड बनाने के लिए आपको चाहिए

- 1 स्लाइस सॉरडो ब्रेड

- अपनी पसंद का चीज (मोजेरेला और चेडर)

टोमैटो बेसिल सूप और चीज ब्रेड बनाने की विधि

1) टोमैटो सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन और लाल शिमला मिर्च को नरम होने तक भूनें। इसके लिए आपको एक पैन में बटर पिघलाना है और फिर सभी चीजों को इसमें सॉटे करें।

2) अब टमाटर में पानी, नमक, काली मिर्च और सभी इटैलियन सीजनिंग डालें और 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

3) फिर ताजी बेसिल डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आंच बंद करें और फिर इस मिक्स के ठंडा होने पर इसे ब्लेंड करके एक स्मूद क्रीमी सूप बना लें।

4) अब सॉरडो ब्रेड पर चीज लगाकर सुनहरा और चीज पिघलने तक टोस्ट करें।

5) चीज ब्रेड के साथ गरमा-गरम परोसें।

टिप्स

1) सूप बनाने के लिए पके, लाल टमाटर का ही इस्तेमाल करें। इससे स्वाद और रंग दोनों बेहतर आएंगे।

2) टमाटर, प्याज और लहसुन के साथ अच्छी तरह भूनें। इस स्टेप को स्किप ना करें इससे सूप के टेस्ट में गहराई आएगी।

3) टमाटर खट्टे होने की वजह से अलग सूप में खट्टापन ज्यादा हो तो एक चुटकी चीनी डालें।

4) ज्यादा क्रीमी सूप चाहिए तो अंत में थोड़ी फ्रेश क्रीम या दूध डालें।

5) ब्लेंड करने के बाद सूप को छान लें तो रेस्टोरेंट जैसा स्मूद टेक्सचर मिलेगा।

6) सूप में ऊपर से थोड़ा ऑलिव ऑयल और बेसिल, काली मिर्च डालें। इससे टेस्ट बढ़िया आता है।

7) चीज टोस्ट बनाने के लिए चीज डालने के बाद बहुत तेज तापमान पर लंबे समय तक न बेक करें, वरना चीज सूख सकता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीटोमैटो सूप के साथ बढ़िया लगती है चीज ब्रेड, सीखें रेस्तरां स्टाइल बनाने का तरीका