मुंह का स्वाद बदल देगी दही वाली धनिया-पुदीने की चटनी, रेस्तरां स्टाइल बनाने के लिए देखें रेसिपी

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेस्तरां में मिलने वाली चटनी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप इस तरह की चटनी को घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां देखिए रेसिपी और कुछ टिप्स भी जो परफेक्ट टेस्ट पाने में आपकी मदद करेंगे। 

मुंह का स्वाद बदल देगी दही वाली धनिया-पुदीने की चटनी, रेस्तरां स्टाइल बनाने के लिए देखें रेसिपी

खाने में साइड्स के तौर पर सर्व होने वाली चटनी हर चीज के स्वाद को बढ़ा देती है। पराठे से लेकर सैंडविच तक में चटनी का इस्तेमाल होता है। वैसे तो बेसिक चटनी धनिया और हरी मिर्च डालकर बन जाती है। लेकिन इस चटनी के स्वाद में और रेस्तरां में मिलने वाली चटनी के स्वाद में काफी फर्क होता है। रेस्तरां में मिलने वाली चटनी को धनिया पुदीना के साथ तैयार किया जाता है। इस चटनी के मुख्य इंग्रेडिएंट में दही शामिल होता है। अगर आपको रेस्तरां वाली चटनी का स्वाद अच्छा लगता है तो यहां दिए तरीके से इसे तैयार करें। सीखिए कैसे बनाएं-

धनिया पुदीना की चटनी बनाने की सामग्री

धनिया पुदीना की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए डंठल वाला धनिया, अदरक के टुकड़े, लहसुन की कलियां, दही, फ्रेश पुदीना, तीखी हरी मिर्च, सादा नमक, काला नमक, भुना जीरा और चाट मसाला।

धनिया पुदीना की चटनी बनाने की सामग्री

धनिया पुदीना की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धनिया को अच्छे से धो लें और फिर पुदीना की पत्तियों को साफ करके इसे भी धो लें। अब मिर्ची को धोकर इसके डंठल को अलग कर दें और अदरक को भी अच्छे से छील कर एक तरफ रख लें। लहसुन की कलियों को कूटकर छिलके अलग कर लें। लहसुन ऑप्शनल हैं अगर आप इसे नहीं खाते हैं तो अवॉइड कर सकते हैं। इस चटनी को बनाने के लिए एक मिक्सर जार लें और फिर सभी चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। जब चटनी पूरी तरह से पिस जाए तो इसमें गाढ़ा दही डालें और इसके साथ भी अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब अंत में मसाले डालें और फिर एक बार ब्लेंड करके ब्लेंडर से निकाल लें।

टिप

-चटनी के हरे रंग को बनाए रखने के लिए आप इसमें भुजिया या फिर बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं।

-ध्यान रखें कि चटनी में गाढ़े दही का इस्तेमाल करना है। चाहें तो इसे सूती कपड़े में कुछ देर के लिए बांध कर रख सकते हैं।

- ध्यान रखें कि दही भी गर्म या कमरे के तापमान पर नहीं होना चाहिए ये एकदम ठंडा होना चाहिए।

-चटनी को स्टोर करने के लिए कांच के एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें और फिर इसे फ्रिज में रख दें।

-धनिया को पूरी तरह से साफ न करें, इसमें डंठल रहने दें। इससे स्वाद काफी अच्छा आता है।

-धनिया-पुदीना में काफी ज्यादा मिट्टी होती है इसलिए इसे पानी से कई बार साफ करें। ऐसा ना करने पर चटनी का स्वाद बिगड़ सकता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।