घर में नहीं है कोई सब्जी तो फटाफट बनाएं पितोड़, भाएगा राजस्थानी स्वाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर में जब कोई सब्जी ना हो तो आप बेसन से फटाफट पितोड़ की सब्जी बनाकर तैयार करें। राजस्थानी तरीके से बनी ये सब्जी रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका। 

कई बार ऐसा होता है कि घर में कोई भी सब्जी नहीं होती है। ऐसे में क्या बनाया जाए ये महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन बन जाता है। वैसे तो जब घर में सब्जियां खत्म हो जाती हैं तो दाल, राजमा और छोले जैसी चीजों को भी नहीं बनाया जा सकता। क्योंकि इनकी ग्रेवी बनाने के लिए भी प्याज-टमाटर जैसी बेसिक सब्जियों की जरूरत होती है। अगर कभी ऐसा हो जाए तो आप बेसन का इस्तेमाल करके राजस्थानी तरीके से पितोड़ की सब्जी बनाकर तैयार कर सकती हैं। मिनटों में बनने वाली ये सब्जी स्वाद में काफी अच्छी लगती है। यहां सीखिए किचन में मौजूद बेसिक चीजों का इस्तेमाल करके पितोड़ की सब्जी कैसे बनाएं।

पितोड़ की सब्जी रेसिपी

पितोड़ बनाने के लिए आपको चाहिए

-आधा कप बेसन

-डेढ़ कप पानी

-एक चम्मच अजवाइन

-आधा चम्मच हींग

-आधा छोटा चम्मच हल्दी

-एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च

-आधा चम्मच नमक

-आधा चम्मच जीरा

सब्जी की ग्रेवी के लिए आपको चाहिए

-एक कप दही

-एक चम्मच हल्दी

-दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-एक चम्मच धनिया पाउडर

-नमक स्वादानुसार

-कसूरी मेथी

-4–5 लहसुन की कलियां (दरदरी कुटी हुई)

-एक बारीक कटी प्याज

-एक सूखी लाल मिर्च

पितोड़ की सब्जी बनाने का तरीका

पितोड़ की सब्जी बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में बेसन लें और इसमें सभी ड्राई चीजों को मिलाकर एक पतला घोल तैयार करें। अब गर्म कढ़ाई में इस घोल को डालकर लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं। जब ये गाढ़ा होने लगे तो थाली में फैलाकर इसे ठंडा होने दें। जमने के बाद टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। राई और जीरा तड़काएं और फिर 1 बारीक प्याज और 1 हरी मिर्च डालकर भूनें। अब दही में सभी मसालों को डालें और अच्छी तरह से फेंट दें। फिर इसे कढ़ाई में डालकर तब तक पकाएं जब तक घी अलग न हो जाए। इसमें थोड़ा पानी डालें और फिर पितोड़ के टुकड़े डालकर 2 मिनट पकाएं। गरमा-गरम राजस्थानी पितोड़ की सब्जी तैयार है।

टिप

-प्याज ऑप्शनल है, अगर घर पर ना हो तो आप इसे स्किप कर सकते हैं।

-छोंक में साबुत लाल मिर्च डाल सकते हैं, इससे फ्लेवर काफी अच्छा आता है और तीखा पसंद करने वालों को ये पसंद आएगी।

-बेसन को तेज आंच पर ना पकाएं। अच्छे स्वाद के लिए इसे बहुत धीमी आंच पर ही पकाएं। तेज आंच पर पका बेसन स्वाद में कच्चा लग सकता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीघर में नहीं है कोई सब्जी तो फटाफट बनाएं पितोड़, भाएगा राजस्थानी स्वाद