कुछ समझ ना आए तो बनाएं राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी, लू से बचने के लिए बेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों के मौसम में रसोईघर में घंटों खड़े रहकर खाना बनाना महिलाओं को मुश्किल लगता है। ऐसे में जब गर्मी ज्यादा हो और क्या बनाएं ये समझ ना आए तो घर पर रखी प्याज से टेस्टी राजस्थानी स्टाइल सब्जी बनाकर तैयार करें। 

कुछ समझ ना आए तो बनाएं राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी, लू से बचने के लिए बेस्ट

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग ऐसी चीजें बनाना पसंद करते हैं जो फटाफट बन जाए और हल्की भी हों। कई बार बहुत सोचने के बाद भी ये समझ नहीं आता की खाने में क्या बनाएं। ऐसे में राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में अच्छी लगती है और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सब्जी को बनाने के लिए बाहर से किसी भी एक्सट्रा चीजों को लाने की जरूरत नहीं होती। इस सब्जी में जिन इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है वह घर पर आसानी से मिल जाती है। देखिए राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी बनाने का तरीका।

राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी बनाने की सामग्री

इस सब्जी को बनाने के लिए आपको चाहिए 6 से 7 मीडियम साइज की प्याज, दो कटोरी दही, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, दो बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच हीगं, एक चम्मच अदरक, एक चम्मच लहसुन, 4 से 5 हरी मिर्च, 4 बड़े चम्मच क्रीम, जरूरत मुताबिक पानी, एक मुट्ठी हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला।

राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी बनाने की विधि

इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छील कर अच्छी तरह से धो लें। फि प्याज को चार टुकड़ों में काट लें। अब एक कटोरे में दही लें और इसे अच्छी तरह से फेंट लें। अब इस दही में आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर जीरा, राई, हींग इसमें डालकर चटकाएं। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें और अच्छे से सेक लें। अब आंच धीमी करें और फिर मसाला मिक्स किया दही इसमें डालें और मिक्स करें। फिर इसमें उबाल आने के बाद प्याज डालें और फिर जरूरत मुताबिक पानी डालें। अच्छे से गाढ़े होने तक पकाएं और फिर हरा धनिया और गरम मसाला डालकर मिलाएं। सब्जी तैयार है इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

टिप

इस सब्जी को बनाने के लिए आप छोटी वाली प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें एक अलग मिठास होती है जो सब्जी के फ्लेवर को और इंहेंस कर सकती है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।