ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पनीर ओट्स, सीखिए ये हाई प्रोटीन रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओट्स को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप इन्हें घर पर बनाते हैं तो यहां सीखिए पनीर ओट्स बनाने का तरीका। ये हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपी सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतरीन है।  

सुबह के समय अगर कोई ऐसा नाश्ता बनाना हो जो फटाफट बन जाए और सेहत के लिए बेहतरीन हो तो आप पनीर ओट्स की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अपने खाने में प्रोटीन को अलग-अलग तरह से शामिल करते हैं, ऐसे में यहां बताए ओट्स की रेसिपी आपकी रेगुलर रेसिपी से स्वाद में अलग है और सेहत के लिहाज से बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए आपको अपनी पसंद कि कुछ सब्जियां और पनीर चाहिए होगा। अच्छी बात यह है कि सुबह की भागदौड़ में ये ओट्स झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं हाई प्रोटीन पनीर ओट्स।

पनीर ओट्स बनाने की सामग्री

- 100 ग्राम पनीर

- 1 कप ओट्स

- आधा कप मशरूम, कटे हुए

- 1 कप पालक

- 1 प्याज, कटा हुआ

- 3-4 लहसुन की कलियां, कटी हुई

- आधा बड़ा चम्मच घी

- डेढ़ बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स

-एक बड़ा चम्मच सोया सॉस

- आधा बड़ा चम्मच नमक

- जरूरत के हिसाब से पानी

पनीर ओट्स बनाने का तरीका

  1. पनीर ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह साफ करके काट लें। इसी के साथ ही पालक और प्याज को भी लंबाई में काट लें।
  2. अब एक पैन में आधा बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें मशरूम, लहसुन और चिली फ्लेक्स डालें। लगभग 2 मिनट तक भूनें।
  3. फिर इसमें कटा हुआ प्याज और पालक डालें। 3-4 मिनट तक भूनें जब तक प्याज नरम न हो जाए और हल्का भूरा (कैरामलाइज) न होने लगे।
  4. जैसे ही प्याज का रंग बदले वैसे ही इसमें सोया सॉस, नमक और पानी डालें। फिर इसमें उबाल आने दें।
  5. अब इसमें 100 ग्राम पनीर क्यूब्स में काटकर डालें और फिर 1 कप ओट्स डालें।
  6. लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक ओट्स नरम न हो जाएं और मिक्स आपकी पसंद के गाढ़ेपन का न हो जाए।
  7. ओट्स तैयार है इसे सर्व करें और गरमा-गर्म ओट्स खाने का मजा लें।

नोट- बारिश के मौसम में मशरूम ज्यादा गंदे और गले हुए आते है। इसलिए इस्तेमाल से पहले इन्हें अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए एक प्लेट में थोड़ा सा आटा लें और फिर इस आटे में मशरूम डालें। अच्छी तरह से हाथों से मिलाएं। अब एक एक मशरूम को उठाएं और बहुत हल्के हाथों के रगड़ें। जब आप ऐसा करेंगे तो मशरूम ते टॉप पर लगे काले मिट्टी के धब्बे साफ हो जांएंगे। फिर मशरूम को पानी में डालकर अच्छी तरह से धोएं। बचे आटे को अगली बार मशरूम साफ करने के लिए एक डिब्बी में रख दें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पनीर ओट्स, सीखिए ये हाई प्रोटीन रेसिपी