नाश्ते में बनाएं मसाला बेसन भुर्जी, प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में लाजवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी-प्रोटीन रिच खाना चाहते हैं तो मसाला बेसन भुर्जी की रेसिपी ट्राई करें। इसे ब्रेड के साथ सर्व किया जा सकता है और ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है। यहां सीखिए इसे कैसे बनाएं

नाश्ते में जब भी कुछ नया या फिर टेस्टी खाने का मन करे तो मसाला बेसन भुर्जी बनाकर खाएं। ब्रेड या फिर रोटी-पराठों के साथ इसका स्वाद काफी अच्छी लगता है। इसका टेक्सचर बिल्कुल अंडे वाली भुर्जी की तरह ही होता है। जो लोग प्रोटीन रिच डायट खाते हैं उनके लिए तो ये बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां सीखिए कैसे बनाएं मसाला बेसन भुर्जी।

मसाला बेसन भुर्जी बनाने के लिए क्या चाहिए

- आधा कप बेसन

- दो बड़े चम्मच दही

- जरूरत के अनुसार पानी

- आधा छोटा चम्मच जीरा

- 1 से 2 कटी हुई हरी मिर्च

- 2 से 3 कलियां लहसुन कटी हुई

- एक छोटी प्याज कटी हुई

- एक छोटा टमाटर कटा हुआ

- आधी कटी हुई शिमला मिर्च

- स्वादानुसार नमक

- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला

- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर

- ऊपर से डालने के लिए चिली ऑयल

- सजाने के लिए ताजा हरा धनिया

मसाला बेसन भुर्जी बनाने का तरीका

  • मसाला बेसन भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को अच्छी तरह से बारीक काट लें। इसी के साथ हरी मिर्च और लहसुन को भी काट लें।
  • फिर बेसन, दही और पानी मिलाकर गाढ़ा और चिकना घोल बना लें।
  • अब एक पैन को गरम करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च और लहसुन डालें। कुछ सेकंड तक भूनें।
  • फिर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें और नरम होने तक पकाएं। इसे अच्छी तरह से पकाना है ताकी कच्चेपन का टेस्ट ना आए।
  • जब सब्जियां गल जाएं तब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हल्दी और धनिया पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर पकने दें।
  • मसाला पकने के 5 मिनट बाद बेसन का घोल डालें और इसे समान रूप से फैलाएं। अब पैन का ढक्कन लगाएं और कुछ मिनट तक पकाएं।
  • पकने के बाद ढक्कन हटाएं, थोड़ा पानी डालें और सब कुछ तब तक चलाते हुए भूनें जब तक बेसन पूरी तरह पक न जाए और भुर्जी जैसा टेक्सचर न आ जाए।
  • आखिर में चिली ऑयल और ताजा हरा धनिया डालें। और गरमा-गरम परोसें। इसे पराठा या फिर ब्रेड के साथ खा सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसमें कुछ पनीर के टुकड़ों को भी शामिल कर सकते हैं। इससे टेक्सर भी अच्छा हो जाएगा और स्वाद भी इंहेंस होगा।

नोट- तीखा अच्छा नहीं लगता हो तो आप चिली ऑयल को स्किप कर सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीनाश्ते में बनाएं मसाला बेसन भुर्जी, प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में लाजवाब