पानी में बनाएं मूली-गाजर का चटपटा अचार, सालभर नहीं होगा खराब

Jan 23, 2026 02:51 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pani wala mooli gajar ka achar recipe: तेल में बने अचार को अवॉएड करते हैं तो इस बार ये पानी में बने सर्दियों के स्पेशल मूली-गाजर के अचार को ट्राई करें। जो आपके पेट और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

पानी में बनाएं मूली-गाजर का चटपटा अचार, सालभर नहीं होगा खराब

अचार का चटपटा टेस्ट तो खूब पसंद आता है। लेकिन तेल में बने अचार सेहत के लिए हार्मफुल भी होते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि अचार का टेस्टी विकल्प क्या हो सकता है। लेकिन अब आप पानी में मूली और गाजर से बने इस अचार को बनाकर सालभर के लिए स्टोर कर लें। ये अचार टेस्ट के साथ सेहत के लिए भी हार्मफुल नहीं होगा। इंस्टाग्राम क्रेव किचन पर मूली-गाजर के इस टेस्टी अचार की रेसिपी को शेयर किया गया है। जिसे आप भी जरूर ट्राई कर सकते हैं।

पानी वाला मूली-गाजर का अचार

2 गाजर

2 मूली

10-12 हरी मिर्च

प्याज के पत्ते आधा कप

पीली सरसों के दाने दो चम्मच

काली सरसों के दाने दो चम्मच

लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच

हल्दी पाउडर एक चम्मच

नमक स्वादानुसार

पानी वाला मूली-गाजर के अचार की रेसिपी

  • सबसे पहले मूली और गाजर को छीलकर धो कर सुखा लें।
  • अब इन्हें लंबा या गोल मनचाहे आकार में काट लें।
  • साथ ही हरी मिर्चों को भी लंबा-लंबा काट लें।
  • अब इन्हें सारी चीजों को प्लेट में फैलाकर रख लें।
  • राई और पीली सरसों के दाने को कूटकर पीस लें या फिर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।
  • अब कांच के जार में गाजर, मूली और हरी मिर्च को डाल दें।
  • साथ ही पानी को उबालकर ठंडा कर लें और छानकर जार में भर दें।
  • साथ ही कुटी और पिसी पीली सरसों और राई को मिला दें।
  • अब बाकी मसालों को भी मिला दें। लाल मिर्च, हल्दी, नमक स्वादानुसार डाल दें।
  • साथ ही स्प्रिंग अनियन भी डाल दें।
  • आप इस अचार को ढक्कन बंद कर तीन से चार दिन के लिए छोड़ दें। फिर ये खाने लायक हो जाएगा।
  • अगर आप इस अचार को सालभर के लिए स्टोर करना चाहती हैं तो इसमे दो चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें। जिससे कि ये प्रिजर्व हो जाए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।