बरिश के मौसम का मजा दोगुना कर सकते हैं पनीर के शोले, नोट कर लें आसान रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन करे तो आप पनीर के शोले बनाकर तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है और बारिश के मौसम में इनका स्वाद डबल हो जाता है। सीखिए, कैसे बनाएं-

Paneer Sholay

बारिश के मौसम में चटपटा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में पकौड़े, चाट और तीखा खाने की इच्छा ज्यादा होती है। अगर आपका भी इस मौसम में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप पनीर के शोले बनाकर तैयार करें। ये बिल्कुल दही के शोले की तरह बनते हैं लेकिन इसमें फिलिंग अलग तैयार की जाती है। पनीर के शोले की फिलिंग में पनीर के साथ आलू और चीज भी डाली जाती है। इसका स्वाद को बहुत अच्छा लगता है। सीखिए इसे बनाने का तरीका।

पनीर के शोले बनाने की सामग्री

- 6 ब्रेड स्लाइस

- 250 ग्राम पनीर

- दो छोटे उबले आलू

- एक बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज

- दो बारीक कटी हरी मिर्च

- एक बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

- एक कटोरी कद्दूकस किया चीज

- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

- नमक स्वादानुसार

- चिली फ्लैक्स

- काली मिर्च पाउडर

- तलने के लिए तेल

पनीर के शोले बनाने की विधि

पनीर के शोले बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करें। फिर इसमें पनीर कद्दूकस करके डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें प्याज, चीज, हरी मिर्च, चाट मसाला, नमक, चिली फ्लैक्स, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अब ब्रेड स्लाइस लें और इसके किनारों को काट लें। फिर बेलन से ब्रेड को फ्लैट कर लें। अब इसमें तैयार मिक्स डालें। अब एक टॉफी के जैसे आकार देते हुए ब्रेड को रोल करें। इसके लिए एक पन्नी की मदद ले सकते हैं। फिर तेल गर्म करें और फिर इसमें तैयार पनीर के शोले डालें। अच्छी तरह से सेकने के बाद इस बीच से टेड़ा काटें और फिर हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

टिप्स

  • पनीर के शोले में अच्छे स्वाद के लिए आप प्याज के साथ शिमला मिर्च डाल सकते हैं।
  • ब्रेड के किनारे हटाकर हल्का गीला करें और पतला बेलें, ताकि पनीर आसानी से लपेटा जा सके।
  • मीडियम गरम तेल में ही पनीर शोले को तलें। कम गरम तेल में शोले ज्यादा तेल सोख लेते हैं। इसके अलावा तेज आंच पर ब्रेड जल सकती है, जबकि अंदर का पनीर पर्याप्त गरम नहीं होगा।
  • तलने के बाद 1से 2 मिनट टिश्यू पर रखें।
  • पनीर शोले को साइड से खुलने से बचाने के लिए अच्छी तरह से सील करें। इसके लिए आप कॉर्नफ्लोर के घोल को तैयार करें और इससे किनारों पर लगाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।