ना फटेगा, ना टूटेगा! हलवाई का ये तरीका अपनाएं, पराठे से बाहर नहीं निकलेगी प्याज, बनेगा एकदम क्रिस्पी पराठा

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आलू का पराठा तो आप खूब खाते होंगे लेकिन कुछ लोगों को प्याज का पराठा भी खाना काफी पसंद होता है। लेकिन प्याज का पराठा बनाते समय अक्सर फट जाता है और फिर इसे खाने में मजा नहीं आता। आज हम आपको बताएंगे कि बिना फटे पराठा कैसे बनाएं।

ना फटेगा, ना टूटेगा! हलवाई का ये तरीका अपनाएं, पराठे से बाहर नहीं निकलेगी प्याज, बनेगा एकदम क्रिस्पी पराठा

आलू के बाद अगर कोई पराठा सबसे ज्यादा खाया जाता है, तो वह है प्याज का पराठा। प्याज का पराठा खाने में स्वादिष्ट लगता है लेकिन बेलते समय अक्सर ये फट जाता और प्याज बाहर आ जाती है। सेंकने के दौरान और ज्यादा फटने लगता है और फिर पराठा क्रिस्पी नहीं बनता। अगर आप भी अनियन पराठा खाने के शौकीन हैं लेकिन बेलते-बनाते समय फटने से परेशान हो जाते हैं, तो हलवाई वाली कुछ ट्रिक्स को अपनाकर देख लें। प्याज का पराठा बनाते समय 2 जगह सबसे ज्यादा ध्यान देना पड़ता है, एक तो स्टफिंग करते समय और दूसरा बेलते समय। अगर इन दोनों जगह पर प्याज बाहर निकलने से बच जाते हैं, तो फिर आपका पराठा परफेक्ट और क्रिस्पी बनेगा। तो चलिए आज हम आपको लाजवाब पराठा बनाने की सिंपल ट्रिक्स बताते हैं।

इंग्रेडिएंट्स क्या होने चाहिए?

3-4 प्याज

नमक

लाल मिर्च

खटाई

धनिया बारीक कटी

आटा

तेल या घी

आटा सही तरीके से गूंथ लें

प्याज का पराठा बना रही हैं, तो आटा बिल्कुल सख्त गूंथने की गलती न करें। वरना पराठा फट जाएगा और प्याज निकलकर हैलो बोलेगी। आटा माड़ने से पहले उसमें थोड़ा सा नमक डालें और फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए गूंथ लें। आटे को हल्का ढीला रखें और करीब 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

प्याज का पराठा कैसे बनाएं

प्याज वाली स्टफिंग बनाएं

प्याज को बारीक काट लें। आप प्याज काटने के लिए धार वाली चाकू लें या फिर चॉपर में महीन काट लें। प्याज बिल्कुल घिसना नहीं है, इतना रखना है कि मुंह में पराठे के साथ प्याज आए। अब इसमें खटाई, हरी धनिया, पिसी लाल मिर्च मिला दें लेकिन नमक नहीं मिलाना है। नमक मिलाने से प्याज पानी छोड़ने लगेगी और पराठा बेलते वक्त फटेगा। लोई में स्टफिंग को भरने से पहले उसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर भरें। हर बार यही स्टेप दोहराएं।

स्टफिंग भरने का तरीका

लोई को बहुत पतला न बेलें। पहले छोटी पूरी जैसा बेल लें, फिर बीच में स्टफिंग रखें। किनारों को धीरे-धीरे ऊपर लाकर अच्छी तरह बंद करें ताकि कहीं से गैप न रहे। ज्यादा स्टफिंग भरने की कोशिश न करें वरना पराठा फटेगा।

बेलने की हलवाई वाली ट्रिक

हलवाई का कहना है कि पराठे को फौरन जोर से बोलना न शुरू करें। पहले हाथ से हल्का दबाएं और फिर बेलन से धीरे-धीरे किनारों की तरफ बेलें। बहुत ज्यादा सूखा आटा इस्तेमान करने से बचें और कम आटे में पराठा बेल लें।

क्रिस्पी पराठा कैसे बनेगा

तवा को पहले से हल्का गरम कर लें और घी या तेल जो भी आप इस्तेमाल करने वाली है, उसे लगा दें। अब इस पर बेला हुआ पराठा डालें और फिर हल्का सेंकने दें। इसके बाद पलटें और फिर तेल लगाकर सेंक लें। दोनों साइड से अच्छे से सेंकें और किनारों को हल्के हाथों से कलछी से दबाएं। इससे पराठा फूलने लगेगा। फूल जाएगा तो क्रिस्पी भी बनेगा। बस इस ट्रिक से आप प्याज का पराठा क्रिस्पी और बिना फटे बना सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।