बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी

Mar 03, 2026 03:03 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेल्थ फ्रीक लोग बिना तेल-घी वाली रेसिपीज की तलाश करते हैं। अगर आप भी ऑयल फ्री खाना चाहते हैं तो एयर फ्रायर में टेस्टी पालक पत्ता चाट बना लें। यहां देखिए आसान रेसिपी-

बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी

आज कल लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं। हेल्थ को नजर में रखते हुए लोग फैट फ्री चीजों को खाना पसंद कर रहे हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो बिना तेल घी के खाना खाते हैं। अगर आप भी बिना तेल घी वाली चीजों को खाना चाहते हैं तो पालक पत्ता की चाट बनाकर खाएं। वैसे तो इस चाट को बनाने के लिए पालत पत्तों को बेसन के घोल में लपेटा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो बिना घी तेल के इसे बना सकते हैं। यहां हम एयरफ्रायर में पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। देखिए-

बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की सामग्री

पालक पत्ता चाट बनाने के लिए आपको पालक के पत्ते, दही, बेसन, नमक, अजवायन, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा पाउडर, उबले आलू, खट्टी चटनी, मिठी चटनी, अनार के दाने, बारीक भूजिया चाहिए।

बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए पालके के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और 3 से 4 बार पानी से धो लें। फिर बेसन का घोल बना लें। इसके लिए बेसन में अजवायन, नमक, मिर्ची पाउडर मिलाएं। फिर जरूरत मुताबिक पानी मिलाते हुए एक घोल तैयार करें। घोल में पालक के पत्तों को अच्छे से डिप करें और फिर एयर फ्रायर की टोकरी में बटर पेपर बिछाएं। इस पर पत्ते रखें और फिर 10 से 15 मिनट के लिए 200 डिग्री पर पका लें। अब एक कटोरी में दही ले और इसमें थोड़ी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक प्लेट में पत्ते रखें और फिर इस पर दही डालें। अब उबले आलू के छोटे टुकड़ों को इस पर सजाएं और दही की एक और लेयर डालें। अब इसमें खट्टी चटनी और मिठी चटनी डालें। फिर अनार के दाने और बारीक सेव से सजाएं और फिर खाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।