झटपट बनते हैं वेज कबाब, घर पर ट्राई करें मुंह में पानी आने वाली रेसिपी

Feb 16, 2026 11:49 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Veg Kebab Recipe: स्नैक्स में खाने के लिए कबाब सबसे बेस्ट होते हैं। अच्छी बात ये हैं कि मुंह में पानी आने वाले इस स्नैक को आप घर पर भी बना सकते हैं। यहां पढ़ें  झटपट बनने वाली वेज कबाब की रेसिपी। 

झटपट बनते हैं वेज कबाब, घर पर ट्राई करें मुंह में पानी आने वाली रेसिपी

कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। दुनिया भर में फेमस कबाब का स्वाद आपने जरूर चखा होगा। चाहें आप शाकाहारी हों या मांसाहारी दुनियाभर में कबाब को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको वेज कबाब की रेसिपी बता रहे हैं। आलू के साथ कुछ सब्जियों को मिलाकर आप टेस्टी वेज कबाब बनाकर खा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि कबाब को जितना समय मसालों के साथ रखेंगे उतना ही स्वाद अच्छा होगा। कबाब को धनिया पुदीने की तीखी चटनी और लच्छा प्याज के साथ सर्व करके खाएं।

वेज कबाब बनाने की सामग्री

वेज कबाब बनाने के लिए आपको चार उबले आलू, एक कप उबले हुए मटर, एक कप उबले हुए स्वीट कॉर्न, भुना हुआ बेसन एक चम्मच, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, चार हरी मिर्च का पेस्ट, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काला नमक, ब्रेड क्रम्ब्स और तलने के लिए तेल।

वेज कबाब बनाने की विधि

वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से छन्नी में निकाल लें। ऐसा करने से आलू का सारा पानी निकल जाएगा अगर आप इस स्टेप को मिस करेंगे तो कबाब गीले हो जाएंगे। फिर आलू को छील लें और मैश करें। फिर मटर और स्वीटकॉर्न को भी हल्का दबाएं। अब इसे आलू के साथ मिक्स करें। इसमें शिमला मिर्च भी डालकर भुना हुआ बेसन, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक, काला नमक डालें। अब छोटी और पतली टिक्की बनाएं। सभी टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें और फिर गर्म तेल में तल लें। वेज कबाब को चटनी और लच्छा प्याज के साथ सर्व करें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;