खाने में बनाएं मथुरा के फेमस डुबकी वाले आलू, बेदमी पूड़ी-कचौड़ी के साथ सबको भाएगा चटपटा स्वाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मथुरा के फेमस डुबकी वाले आलू घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। चटपटी स्वाद वाली ये सब्जी मेथी की पूड़ी या फिर कचौड़ी के साथ काफी अच्छी लगती है। यहां सीखिए इन्हें बनाने की रेसिपी। 

रोजाना दाल-चावल या सब्जी-रोटी खाकर एक समय के बाद बोरियत होने लगती है और कुछ अलग खाने का मन करता है। जब भी आपका कुछ अलग खाने का मन करे तो आप मथुरा के फेमस डुबकी वाले आलू बनाकर खाएं। चटपटा खाना खाने वालों को इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा। सीखिए कैसे बनाएं।

डुबकी वाले आलू बनाने की सामग्री

सब्जी का हरा मसाला कैसे बनाएं

- आधा गुच्छा पालक के पत्ते

- मुट्ठी भर ताजे धनिए के पत्ते

- थोड़े से पुदीने के पत्ते

- 2–3 हरी मिर्च (स्वाद के अनुसार

- 1 इंच अदरक

- आधा इंच दालचीनी

- दो हरी इलायची

- 1 बड़ी काली इलायची

- 5–6 काली मिर्च के दाने

- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

-जरूरत के मुताबिक थोड़ा पानी

डुबकी वाले आलू के लिए

- 3 से 4 मीजडियम साइज के आलू, उबले हुए और मोटे तौर पर मैश किए हुए

-2 बड़े चम्मच तेल

-1 बड़ा चम्मच घी

-1 छोटा चम्मच सौंफ, दरदरी कुटी हुई

- डेढ़ छोटा चम्मच जीरा, दरदरा कुटा हुआ

-2 छोटे चम्मच साबुत धनिया, दरदरा कुटा हुआ

- चुटकी भर हींग

- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-डेढ़ बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

- 1 से 2 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर, स्वाद के अनुसार

-नमक, स्वाद के अनुसार

-डेढ़ कप पानी

-एक बड़ा चम्मच बेसन

डुबकी वाले आलू बनाने का तरीका

1) इन्हें बनाने के लिए आलू को अच्छी तरहसे धोएं और कुकर में डालकर 4 से 5 सीटी आने पर उबाले लें। अब इन्हें छीलें और मोटे तौर पर मैश करें। आलू के टुकड़े थोड़े बड़े रहने दें।

2) अब पालक, धनिया, मिर्च, अदरक, दालचीनी, इलायची, काली मिर्च, कसूरी मेथी और पानी को मिलाकर एक स्मूद प्यूरी बना लें।

3) अब सौंफ, जीरा और साबुत धनिया को को भी दरदरा कूट लें। आप मिक्सर या बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4) अब एक कढ़ाई में तेल और घी गरम करें। फिर कुटे हुए मसाले और हींग डालें। अच्छी खुशबू आने तक भूनें।

5) हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर डालकर इसे धीमी आंच पर मिलाएं।

6) इसंमें बेसन डालें और अच्छी खुशबू आने तक भूनें।

7) अब हरी प्यूरी डालें और इसे जब तक कि कच्चापन न निकल जाए।

8) आलू, नमक और पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और उबाल आने दें।

9) धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट के लिए पकाएं, ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आलू के कुछ टुकड़ों को हल्का मैश करके डालें।

10) अदरक और हरी मिर्च से सजाएं। कुरकुरी बेदमी पूरी के साथ गरमा-गरम परोसें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीखाने में बनाएं मथुरा के फेमस डुबकी वाले आलू, बेदमी पूड़ी के साथ भाएगा स्वाद