स्वीट कॉर्न से बनाएं चटपटी मसालेदार सब्जी, बाकी से स्वाद है एकदम अलग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल पास्ता और पिज्जा जैसी साइड डिशेज में किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी इसकी सब्जी बनाकर खाई है? नहीं तो आज ही बनाकर खाएं। ये मसालेदार सब्जी स्वाद में काफी अच्छी लगती है और बाकी सब्जियों से इसका स्वाद अलग है।

लंच या डिनर में हर दिन एक जैसा खाने के बाद बोरियत हो सकती है। ऐसे में कुछ अलग और मसालेदार खाना चाहते हैं तो मसालेदार स्वीट कॉर्न बनाकर खा सकते हैं। ये बहुत आसानी से और फटाफट बनने वाली सब्जी में से एक है। यहां भारत वाधवा द्वारा शेयर की गई स्वीट कॉर्न सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप गार्लिक ब्रेड के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

मसालेदार स्वीट कॉर्न की सब्जी के लिए सामग्री

-2 कप कॉर्न

-प्याज (1 बड़ा या 2 छोटे)

-2-3 टमाटर

- 1 इंच अदरक

- लहसुन की 5 कलियां

-3 हरी मिर्च

-5-6 काजू

-तेल

-1/2 छोटा चम्मच जीरा

-1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-1 छोटा चम्मच नमक

-1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला

-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

-1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला

-1 छोटा चम्मच बटर

-1 छोटा चम्मच तेल

-धनिया की पत्तियां

मसालेदार स्वीट कॉर्न की सब्जी कैसे बनाएं

मसालेदार स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने के लिए मसालेदार स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को नमक डालकर उबाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें फिर इसमें जीरा डालकर चटकाएं। अब हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को बारीक काटकर कूट लें। फिर इसे तेल में डालकर भून लें। अब इसमें प्याज डालें और सुनहरा रंग आने तक भूनें। अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर टमाटर प्यूरी डालें। इसमें ऊपर से नमक डालें और फिर अच्छे से मिक्स करें। अब ढक्कन लगाकर मसाले को पकने दें। जब तक प्यूरी पक रही है तब तक काजू को पीसकर पेस्ट बना लें। अब मसाले को 5 मिनट तक भूनने के बाद ढक्कन हटाएं और इसमें काजू का पेस्ट डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद गरम मसाला, कसूरी मेथी और चाट मसाला डालें। अब एक पैन में बटर गर्म करें और इसमें उबले स्वीट कॉर्न को अच्छे से फ्राई करें। अब दो मिनट तक बटर में अच्छे से लपेटने के बाद प्यूरी में डालें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें हरा धनिया डालें। टेस्टी मसालेदार स्वीट कॉर्न की सब्जी तैयार है। इसे रोटी-पराठे के साथ सर्व करें।

टिप-

  • काजू का पेस्ट स्मूद बनाने के लिए सबसे पहले काजू को पानी में भिगोएं और फिर इसे पीसें।
  • अच्छे फ्लेवर के लिए स्वीट कॉर्न को बटर में जरूर कोट करें।
  • टमाटर की प्यूरी की जगह आप इसे कद्दूकस करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।