धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, बारिश के मौसम में पीकर आएगा मजा
धनिया की डंठल से पत्तियों को निकाल कर अक्सर फेंक दिया जाता है। पर क्या पता है कि इन डंठलों से आप टेस्टी सूप बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छा लगता है और सेहत के लिए भी बेहतरीन है। सीखिए इसे बनाने का तरीका।

सब्जियों में जब तर हरा धनिया नहीं डालते तब तक सब्जी की रंगत फीकी दिखाई देती हैं। बहुत सी महिलाएं तो धनिया को लंबे समय तक के लिए स्टोर भी करती हैं। इसे साफ करने के लिए अक्सर इसकी पत्तियों को निकालते हैं और डंठल को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया की डंठल का इस्तेमाल करके आप एक टेस्टी सूप तैयार कर सकती हैं? नहीं तो यहां जानिए धनिया और नींबू का रस इस्तेमाल करके टेस्टी सूप बनाने का तरीका। धनिया की डंठल में ढेरों पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं इसलिए ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है।
धनिया और नींबू का सूप बनाने की सामग्री
इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप धनिया की डंठल, दो बड़े चम्मच ताजा धनिया पत्ती, एक छोटा चम्मच बटर, पांच लहसुन की कलियां, एक छोटा चम्मच अदरक, एक हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच पत्ता गोभी, दो बड़े चम्मच हरी शिमला मिर्च, दो बड़े चम्मच पनीर, स्वादानुसार काला नमक, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर, आधा छओटा चम्मच काली मिर्च और जरूरत के मुताबिक पानी।
धनिया और नींबू का सूप बनाने की विधि
इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले धनिया से पत्तियों को साफ करें और फिर इसकी डंठल को अच्छी तरह से धोने के बाद उबाल लें। पानी में 5-7 मिनट तक उबालने के बाद इसे छानकर पानी अलग रख दें। अब एक पैन में बटर पिघलाएं और फिर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भूनें। फिर इसमें पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, टमाटर, पनीर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे भी अच्छे से पका लें। सूप की सब्जियां क्रंची होती हैं इसलिए ओवर कुक न करें। सब्जियों को हल्का पकाने के बाद छाना हुआ धनिया के डंठल का पानी डालें। फिर नमक डालकर उबाल आने दें। अगर आप सूप में गाढ़ापन चाहते हैं तो इसमें कॉर्नफ्लोर को पानी के साथ मिलाकर एक स्लरी बनाएं और सूप में डाल दें। इस स्टेप को स्किप किया जा सकता है। उबाल आने के बाद नमक और काली मिर्ची डालें और फ्रेश नींबू का रस डालें। सजावट के लिए नींबू की पतली स्लाइस सूप में डाल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


