नाश्ते के लिए लसूनी मेथी थेपला है बेस्ट ऑप्शन, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

थेपला एक गुजराती डिश है जिसे स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। आटे में बेसन मिलाकर थेपला तैयार किया जाता है। इसे हर कोई अलग-अलग तरीके से बनाकर तैयार करता है। यहां हम लसूनी थेपला बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

नाश्ते के लिए लसूनी मेथी थेपला है बेस्ट ऑप्शन, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

थेपला एक गुजराती डिश है जिसे अब भारत के अलग-अलग शहरों में लोग खाना पसंद करते हैं।यह मुख्य रूप से पूरे भारत में एक बेहतरीन ट्रैवल स्नैक, नाश्ते या लंच के रूप में खाया जाता है। इसे आटे के साथ बेसन मिलाकर तैयार किया जाता है। कुछ रेसिपीज में इसमें बाजरा या ज्वार का आटा मिलाया जाता है। वैसे तो थेपला कई तरह का बनता है, लेकिन ‘मेथी थेपला’ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें ताजी कटी हुई मेथी की पत्तियों को आटे में गूंथा जाता है। लेकिन आप चाहें तो इसे एक ट्विस्ट के साथ तैयार कर सकते हैं। यहां हम लसूनी थेपला बनाने का तरीका बता रहे हैं जो फटाफट बन जाएंगे और स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं।

लसूनी थेपला बनाने की सामग्री

लसूनी थेपला बनाने के लिए आपको चाहिए 4 कप गेहूं का आटा, दो बड़े चम्मच बेसन, एक कप बारीक कटी हुई ताजी मेथी की पत्तियां (ये ना हों तो सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।), दो बड़े चम्मच दही, 4 से 5 कश्मीरी लाल मिर्च, 20 से 30 लहसुन की कलियां, एक बड़ा चम्मच धनिया, एक बड़ा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार।

लसूनी थेपला बनाने की विधि

लसूनी थापला बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाने की तैयारी कर लें। इसके लिए दही को अच्छे से फेंट लें। अब एक पैन को गर्म करें और फिर इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्ची, लहसुन और धनिया को ड्राई रोस्ट कर लें। फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा नमक और रंगत के लिए लाल मिर्च पाउडर डालें। अब एक बड़ी प्लेट में आटा और बेसन लें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें , एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अजवाइन, स्वाद के मुताबिक नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद दही डालें और आटा लगा लें। जरूरत लगे तो पानी मिला सकते हैं। अब लोई बनाएं और पतले पतले पराठे बेल लें। फिर गर्म तवे पर तेल लगाकर सेक लें। अब लसूनी थेपला को चाय के साथ खाएं।

टिप

  • थेपले काफी सॉफ्ट होते हैं। इसलिए इसे बेलते समय ध्यान रखें कि ये बीच से ज्यादा पतला ना हो।
  • थेपले को मीठे अचार के साथ सर्व करें, इसके साथ स्वाद काफी अच्छा लगता है

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।