गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी से बनाएं केसर रबड़ी, ठंडी-ठंडी खाकर आएगा मजा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुलाब जामुन के साथ अक्सर चाशनी ज्यादा ही बना जाती है या फिर मार्केट से लाने पर भी ये बहुत बच जाती है। ऐसे में बची चाशनी को फेंकने से अच्छा है कि आप इसका इस्तेमाल कुछ टेस्टी बनाने के लिए करें। यहां सीखिए बची हुई चाशनी से बनाएं ठंडी केसर रबड़ी बनाने का तरीका। 

गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी से बनाएं केसर रबड़ी, ठंडी-ठंडी खाकर आएगा मजा

गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो घर पर भी गुलाब जामुन तैयार कर लेते हैं। चाशनी में डूबे गुलाब जामुन स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। इस टेस्टी मिठाई को तो लोग अक्सर चट कर जाते हैं लेकिन इसकी चाशनी हमेशा बच जाती हैं। कुछ लोग तो इसे फेंक भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब जामुन की चाशनी से तरह-तरह की डिशेज तैयार की जा सकती हैं। यहां हम चाशनी का इस्तेमाल करके केसर रबड़ी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से केसर रबड़ी काफी अच्छी और टेस्टी बनकर तैयार होती है। सीखिए, केसर रबड़ी बनाने का तरीका।

चाशनी से रबड़ी बनाने की सामग्री

  • एक लीटर दूध
  • एक कप चाशनी
  • 7 से 8 रेशे केसर
  • दो बड़े चम्मच दूध का पाउडर
  • दो चुटकी इलायची पाउडर
  • दो बड़े चम्मच बारीक कटे मेवा

चाशनी से रबड़ी कैसे बनाएं

गुलाब जामुन की चाशनी से रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध गर्म करें और फिर अच्छी तरह से उबाल आने तक पकाएं। एक बार जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें गुलाब जामुन की बची चाशनी डालें। इसे अच्छे से चलाते हुए उबालें और फिर इसमें केसर के रेशे डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इस दूध में दूध का पाउडर डालें और अच्छे से पकने के बाद इसमें बारीक कटी मेवा डालें। गाढ़ी होने तक पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें। अब कढ़ाई से रबड़ी को एक कटोरे में निकालें और फिर इसे फ्रिज में कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे सर्व करें। दूध में चाशनी डालने से पहले चाशनी को अच्छी तरह से स्टील की छन्नी की मदद से छान लें। ये स्टेप बिल्कुल मिस ना करें, क्योंकि चाशनी में गुलाब जामुन के छोटे-छोटे टुकड़े हो सकते हैं जो रबड़ी के स्वाद को बिगाड़ देंगे।

टिप

1) रबड़ी में केसर की अच्छी रंगत के लिए केसर के धागों को 1-2 चम्मच गुनगुने दूध में 10-15 मिनट भिगोकर डालें, इससे रंग और खुशबू अच्छी आती है।

2) दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें और उसके बाद ही चाशनी मिलाएं, इससे रबड़ी जल्दी तैयार होती है।

3) रबड़ी में इलायची जरूर डालें। क्योंकि थोड़ी सी इलायची रबड़ी की खुशबू को और बेहतर बनाती है।

4) दूध को हमेशा धीमी आंच पर उबालें, इससे रबड़ी का टेक्सचर बढ़िया बनता है।

5) रबड़ी थोड़ी गाढ़ी अच्छी लगती है इसलिए दूध को अच्छी तरह से पकाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।