चाय के साथ मेहमानों को सर्व करने के लिए बनाएं केसर पिस्ता कुकीज, हर कोई मांगेगा रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर आए मेहमानों को चाय के साथ नाश्ते में केसर पिस्ता कुकीज सर्व करें। इन्हें आप घर पर बहुत कम चीजों के साथ तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं टेस्टी केसर पिस्ता कुकीज।

घर पर बनी चीजों का स्वाद अलग ही होता है। इस बनाने के लिए घर की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए ये टेस्ट में काफी फ्रेश लगते हैं। ऐसे में किसी फेस्टिवल पर बाजार से नाश्ता मंगाने से अच्छा है कि आप घर की बनी चीजों को बनाएं। तीज-त्योहारों के आते ही घर पर रौनक लग जाती है। घर में बार-बार मेहमान आते रहते हैं। ऐसे में उनको चाय के साथ नाश्ते में आप घर के बने केसर पिस्ता कुकीज को सर्व करें। ये स्वाद में बहुत अच्छे लगते हैं और इन्हें घर पर बनाना काफी आसान भी है।

केसर पिस्ता कुकीज बनाने की सामग्री

-10-15 केसर के रेशे

-30 ग्राम दूध (गर्म)

-1/4 कप घी

-45 ग्राम चीनी

-95 ग्राम मैदा

-1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-पिस्ता के टुकड़े

केसर पिस्ता कुकीज बनाने की विधि

1) केसर पिस्ता कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले और दूध को गर्म करें और फिर इसमें केसर मिलाएं। अब इस दूध को कुछ मिनट के लिए अलग रख दें।

2) फिर एक बड़े कटोरे में घी और चीनी डालें और अच्छी तरह फेंटें जब तक कि यह क्रीमी न हो जाए।

3) फिर दूध वाला डालें और अच्छी तरहसे दोबारा फेंटें।

4) इसके बाद मैदा और इलायची डालें और एक नरम आटा तैयार करें।

5) कुकीज बनाने के लिए आटा इस तरह का तैयार होना चाहिए कि पाइपिंग बैग से पाइप किया जा सके।

5) अब कुकीज बनाने के लिए पार्चमेंट पेपर लगी बेकिंग ट्रे पर सुंदर कुकीज पाइप करें और ऊपर से पिस्ता से सजाएं।

6) इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री पर 12-15 मिनट तक या नीचे से सुनहरा भूरा होने तक बेक करें।

7) इसे कमरे के तापमान पर आने दें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

कुकीज बनाने की टिप्स

-घी की जगह आप बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं बस एक बात का ध्यान रखें कि बटर कमरे के तापमान पर होना चाहिए, बहुत ज्यादा पिघला हुआ नहीं।

-चीनी का संतुलन रखें ब्राउन शुगर से कुकीज नरम और च्यूई बनती हैं जबकि सफेद चीनी से ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं।

-आप मैदा की जह आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

-डो को लगाने के बाद 20 से 30 मिनट के लिए ठंडा करें। इससे कुकीज बेकिंग में बहुत ज्यादा फैलेंगी नहीं।

-ओवन या एयर फ्रायर पहले से प्रीहीट करें।

-हमेशा टाइमर सही सेट करें, ओवरबेक न करें। किनारे हल्के सुनहरे हों और बीच थोड़ा नरम दिखे तो निकाल लें क्योंकि ठंडा होने पर वे सेट हो जाते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीमेहमानों को सर्व करने के लिए बनाएं केसर पिस्ता कुकीज, हर कोई मांगेगा रेसिपी