1 लीटर दूध से फटाफट बन जाएगी प्रोटीन से भरपूर चीज स्लाइस, सीख लें बनाना
Cheese Slice Make At Home: बाजार में मिलने वाले चीज स्लाइस को बच्चों से दूर करना चाहती हैं लेकिन बच्चे हर वक्त उसी की डिमांड करते हैं। तो अबकी बार घर में ही चीज स्लाइस बनाने का तरीका सीख लें। ये रेसिपी आपके काम आएगी।

बच्चों को चीज खूब पसंद आती है। लेकिन मार्केट वाली चीज में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही इनमे इमल्सीफायर, प्रिजरवेटिव्स वगैरह भी होते हैं। जिसे हर रोज बच्चे को खिलाना हार्मफुल हो सकता है। और, बच्चे अक्सर चीज स्लाइस खाने की डिमांड करते हैं और इसके बिना आपके सैंडविच और बर्गर की रेसिपी भी पूरी नहीं होती। तो इन चीज स्लाइस को घर में ही बनाकर रख लें। इसे बनाने का तरीका बिल्कुल आसान है और ये आपको मार्केट वाले चीज स्लाइस जैसा ही उमामी टेस्ट देगा। तो फटाफट सीख लें घर में आसान तरीके से चीज स्लाइस बनाने का तरीका। सबसे खास बात कि इन चीज में नमक आप हेल्थ के मुताबिक डाल सकते हैं और साथ ही बगैर किसी प्रिजरवेटिव्स और केमिकल के ये मार्केट की चीज स्लाइस से सेफ है। तो इसे बनाकर रख लें और बच्चे या घर के बड़े जब भी खाना चाहे उन्हें सैंडविच बनाकर दें। इसका टेस्ट लाजवाब होगा। साथ ही घर में चीज स्लाइस बनाना भी बिल्कुल आसान है, नोट कर लें रेसिपी।
चीज स्लाइस बनाने की सामग्री
एक लीटर फुल फैट मिल्क
दो से तीन चम्मच व्हाइट विनेगर
एक चम्मच नमक
दो चम्मच जिलेटिन पाउडर
चीज स्लाइस बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले पैकेट वाला दूध लें। फुल फैट मिल्क होगा तो अच्छा हैं नहीं तो आप कोई भी मिल्क ले सकते हैं।
- इस दूध को किसी बर्तन में पलटकर गैस पर रखकर गर्म करें। ध्यान रहे इस दूध को उबालना नहीं है। केवल इतना गर्म करना है कि आपकी उंगली 10 सेकेंड दूध में डालने पर गर्माहट को सह सके।
- अब इसमे व्हाइट विनेगर या नींबू के रस को निचोड़कर दो से तीन चम्मच डालें।
- दूध को चलाएं और थोड़ी ही देर में पूरा दूध फट डाएगा। इसे छानकर पानी को अलग कर लें।
- निकले हुए पनीर वाले पार्ट को मिक्सी के जार में डालें। साथ ही दो चम्मच फटे दूध के पानी को डालकर चलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जिससे ये बिल्कुल स्मूद हो जाए।
- तैयार स्मूद पेस्ट को पैन में डालें और उसमे दो चम्मच दूध, एक चम्मच नमक और दो चम्मच अगर-अगर पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- अच्छी तरह से फेंट लें और बिल्कुल स्मूद कर लें।
- बस इसे किसी थाली या प्लेट पर बिल्कुल पतला फैलाकर फ्रिज में सेट कर लें।
- तैयार है आपकी होममेड चीज, इसे रोटी, ब्रेड, सैंडविंच में लगाकर खाएं और प्रोटीन की कमी को डाइट से दूर कर लें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


