पिज्जा लवर्स खाएं हर्ब कॉर्न राइस और फ्लेवरफुल ग्रेवी, 15 मिनट में बन जाएगी मजेदार मील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तेज भूख लगने पर आप खुदके लिए हर्ब कॉर्न राइस और पिज्जा फ्लेवर ग्रेवी बनाकर तैयार कर सकते हैं। पिज्जा लवर्स को 15 मिनट में बनने वाली ये टेस्टी मील जरूर पसंद आएगी। सीखिए कैसे बनाएं-

हर दिन रोटी-सब्जी या दाल-चावल खाकर आप बोर हो गए हैं और कुछ नया खाने का मन कर रहा हैं तो आप पिज्जा राइस बाउल बनाकर तैयार कर सकते हैं। पिज्जा लवर्स को ये डिश खूब पसंद आएगी। फ्लेवल वाले राइच और खूब सारी सब्जियों का ये थिक कॉम्बिनेशन खाने में जबरदस्त लगता है। अगर आपके पास समय कम है और आप फटाफट कुछ कम्फर्टिंग बनाकर खाना चाहते हैं तो एक बार ये राइस बाउल बनाकर खाएं। ये 15 मिनट में तैयार हो जाते हैं और स्वाद में भी बेहतरीन लगते हैं।

पिज्जा राइस बाउल बनाने की सामग्री

हर्ब कॉर्न राइस बनाने के लिए आपको चाहिए

- एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल

-1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स

-1/2 छोटा चम्मच ओरिगैनो

-1/3 कप उबले हुए कॉर्न

-स्वादानुसार नमक

-बारीक कटा हुआ हरा धनिया

पिज्जा फ्लेवर वाली ग्रेवी बनाने के लिए आपको चाहिए

- एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल

-1 कटी हुई मिर्च

-1/4 कप शिमला मिर्च

-1/4 कप लाल और पीली बेल पेपर

-आधा कप पनीर

- 3-4 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस

-1/4 कप मेयोनेज/क्रीम

-2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-स्वादानुसार नमक

-थोड़ा दूध

कैसे बनाए पिज्जा राइस बाउल

हर्ब कॉर्न राइस

हर्ब कॉर्न राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल गरम करें। अब इस गरम तेल में आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स आधा छोटा चम्मच ओरिगैनो और उबले हुए कॉर्न डालें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसमें दो कप पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। हर्ब कॉर्न राइस तैयार हैं। अब पिज्जा फ्लेवर वाली ग्रेवी बनाएं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल गरम करें। उसमें 1 कटी हुई मिर्च, 1/4 कप शिमला मिर्च, 1/4 कप लाल और पीली बेल पेपर डालकर अच्छी तरह भूनें। अब इसमें 3-4 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस, 1/4 कप मेयोनेज, 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और ग्रेवी को सही गाढ़ापन देने के लिए थोड़ा दूध डालें।

टिप्स

  • इन दोनों चीजों को बनाने के लिए आप ऑलिव ऑयल की जगह बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप अपनी पसंद के हिसाब से बताई गई चीजों की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • आप ग्रेवी में अपनी पसंद की कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जरूरी नहीं है कि राइस बनाने के लिए आप फ्रेश चावल ही बनाएं आप बासे चावल से भी कॉर्न राइस तैयार कर सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीसीखें 15 मिनट में बनने वाले हर्ब कॉर्न राइस और पिज्जा फ्लेवर ग्रेवी की रेसिपी