लंच में बनाएं बिल्कुल नई और मजेदार सब्जी, सीखें मखाना मखनी की रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मखाने हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वैसे तो इन्हें स्नैक्स के तौर पर ज्यादा खाया जाता है, लेकिन इसकी सब्जी भी काफी अच्छी बनती हैं। यहां हम मखाना मखना बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये सब्जी लंच में बनाने के लिए बेहतरीन है। 

ज्यादातर घरों में लंच रोजाना एक जैसा ही बनता है। लेकिन हर बार एक ही रह का खाना खाकर मन भर जाता है। ऐसे में हमेशा कुछ नया ट्राई करते रहना चाहिए। दाल मखनी का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा और हो सकता है कि आप इसे घर पर भी बनाते हों। लेकिन क्या आपने कभी मखाना मखनी खाई है। अगर आपने आज तकमखाना मखनी की रेसिपी ट्राई नहीं की है तो एक बार जरूर ट्राई करें। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है। अगर आप भी इस रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो सीखिए इसे बनाने का तरीका।

मखाना मखनी बनाने की सामग्री

-400 ग्राम फर्म टोफू

-30 ग्राम भुने हुए मखाने

-200 ग्राम स्काईर (या हाई-प्रोटीन ग्रीक योगर्ट)

-1 छोटा चम्मच घी

-1 तेजपत्ता

-1 दालचीनी का टुकड़ा

-3 लौंग

-5 काली मिर्च के दाने

-2 काजू

-1 मीडियम प्याज, कटी हुई

- 3 टमाटर, कटे हुए

- स्वादानुसार नमक

- जरूरत के अनुसार पानी

- आधा छोटा चम्मच जीरा

- एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

- सजाने के लिए ताजा हरा धनिया

मखाना मखनी बनाने का तरीका

मखाना मखनी बनाने के लिए मखाना को घी में थोड़ा रोस्ट क लें। इसे धीमी आंच पर रोस्ट करें ताकि अच्छे से क्रंची हो जाएं और जले भी नहीं। इसके अलावा ग्रीक योगर्ट को फेंट कर एक तरफ रख लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालें। 30 सेकंड के लिए खुशबू आने तक भूनें। अब इसमें काजू, कटा हुआ प्याज, कटे हुए टमाटर, टोफू, नमक और थोड़ा पानी डालें। ढक्कन लगाकर 12 से 15 मिनट तक पकाएं जब तक कि सब कुछ नरम न हो जाए। अब मिक्स को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर इसे ब्लेंड करके एक स्मूद, क्रीमी प्यूरी बना लें। प्यूरी को एक पैन में डालें और मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें। एक छोटे तड़का पैन में घी गरम करें। जीरा डालें और चटकने दें। फिर आंच बंद कर दें और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। इस तड़के को पक रही ग्रेवी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। भुने हुए मखाने डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं ताकि वे मसाला सोख लें और थोड़े क्रंची भी बने रहें। आंच धीमी करें और फेंटा हुआ ग्रीक योगर्ट धीरे-धीरे मिलाएं। अंत में ताजे हरे धनिये से सजाएं और रोटी, नान या जीरा राइस के साथ गरमा-गरम परोसें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीलंच में बनाएं बिल्कुल नई और मजेदार सब्जी, सीखें मखाना मखनी की रेसिपी