10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी क्रंची कॉर्न सलाद, शाम के स्नैक्स के लिए है परफेक्ट
शाम की भूख को शांत करने के लिए क्रंची कॉर्न सलाद एक बेहतरीन स्नैक्स है। इसे 10 मिनट के अंदर बनाकर तैयार कर सकते हैं। स्वाद में अच्छी और सेहत के लिए बेहतरीन इस सलाद को बनाने का तरीका सीखें।

शाम के समय लगने वाली भूख में ज्यादातर लोगों को चटपटी चीजें खाने का मन करता है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में कुछ ठंडा और टेस्टी खाना हो तो क्रंची कॉर्न सलाद बनाएं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और मिनटों में बनकर तैयार हो सकता है। इसमें आप अपने पसंद की सब्जियों को डाल सकते हैं। सीखिए क्रंची कॉर्न सलाद बनाने का तरीका।
क्रंची कॉर्न सलाद बनाने की सामग्री
-1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
-1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
-आधा शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-स्वादानुसार नमक
-1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
-1 छोटा खीरा बारीक कटा हुआ
-1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
-1 छोटी मूली बारीक कटी हुई
-2–3 बड़े चम्मच मिंट योगर्ट डिप
-1–2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली कुटी हुई
क्रंची कॉर्न सलाद बनाने की विधि
क्रंची कॉर्न सलाद बनाने के लिए मीडियम आंच पर एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें। फिर उबले हुए कॉर्न और कटी हुई शिमला मिर्च डालें। लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें। फिर बीच-बीच में चलाते हुए 5–6 मिनट तक भूनें, जब तक कि शिमला मिर्च थोड़ी नरम न हो जाए और कॉर्न हल्के भुन न जाएं। फिर भुने हुए कॉर्न के मिक्स को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें। फिर बाउल में कटा हुआ प्याज, खीरा, टमाटर और मूली डालें। मिंट योगर्ट डिप डालें और धीरे-धीरे मिलाएं ताकि सभी चीजों पर अच्छी तरह से कोट हो जाए। एक्स्ट्रा क्रंची टेक्सचर के लिए ऊपर से कुटी हुई भुनी मूंगफली छिड़कें। एक बार और हल्के से मिलाएं और तुरंत परोसें।
मिंट योगर्ट डिप बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी के जार में डालें। इसमें सिर्फ 1-2 चम्मच पानी या एक चम्मच दही डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि ज्यादा पानी न डालें, नहीं तो डिप पतली हो जाएगी। फिर एक मिक्सिंग बाउल में 1 कप गाढ़ा दही लें और उसे व्हिस्क से अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठलियां न रहें। अब फेंटे हुए दही में पुदीने का तैयार किया हुआ पेस्ट मिला दें। इसी मिक्स में भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, सादा नमक और नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।टेस्टी मिंट योगर्ट डिप तैयार है। इस डिप को आप एयर टाइट कंटेनर में रकुछ दिन के लिए स्टोर कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


