10 मिनट में बनेगा प्याज वाला ब्रेड पकौड़ा, खाने वाले कुरकुरेपन और स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

रोजाना एक ही तरह का खाना खाकर बोरियत हो सकती है। इसलिए टेस्ट बदलकर नई चीजों को खाते रहना चाहिए। आलू और पनीर ब्रेड पकौड़े का स्वाद तो आपने कभी न कभी चखा होगा, लेकिन अब बनाकर तैयार करें क्रिस्पी प्याज वाला ब्रेड पकौड़ा। देखिए रेसिपी-

10 मिनट में बनेगा प्याज वाला ब्रेड पकौड़ा, खाने वाले कुरकुरेपन और स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

हर दिन एक ही तरह का खाना खाकर बोरियत हो सकती है। ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में डिफरेंट चीजों को खाना पसंद करते हैं। अगर आप हफ्ते में 5 या 6 दिन हेल्दी या ऑयल फ्री खाते हैं और किसी एक दिन पर आप अनहेल्दी या डीप फ्राई चीजों का स्वाद चखना चाहते हैं तो प्याज वाला ब्रेड पकौड़ा बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में अच्छे लगते हैं और सुबह या फिर शाम के समय चाय के साथ सर्व किए जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजें नहीं चाहिए,बल्कि रसोई में रखी चीजों से ही आप इस टेस्टी स्नैक को तैयार कर सकते हैं। सीखिए बनाने का तरीका-

प्याज वाला ब्रेड पकौड़ा बनाने की सामग्री

क्रिस्पी प्याज के पकौड़े बनाने के लिए आपको चाहिए चार ब्रेड के स्लाइस, एक कप कटा हुआ प्याज, आधा कप बेसन, 1/4 कप चावल का आटा, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच अजवाइन, डेढ़ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, थोड़ा चाट मसाला, एक मुट्ठी हरा धनिया और हरी मिर्च (ऑप्शनल)। इसके अलावा आपक फ्राइंग के लिए तेल चाहिए होगा।

प्याज के पकौड़े बनाने की विधि

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम साइज की प्याज को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। फिर प्याज के नीचे सफेद वाले हिस्से को काटकर हटा लें। अब लंबाई में प्याज काटें और एक बड़े कटोरे में निकाल लें। अब स्लाइस की हुई प्याज में बेसन और चावल का आटा डालें और मिक्स करें। फिर इसमें सभी मसाले जैसे अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इस मिक्स में नमक स्वादानुसार डालें। अगर आप हरी मिर्च खाना पसंद करते हैं तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च भी मिला दें। अंत में थोड़ा हरा धनिया डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अभी ये मिक्स ड्राई दिख रहा होगी इसलिए इसमें 4 से 5 छोटे चम्मच पानी डालें, ताकी मिक्स एक साथ चिपक जाए। अब ब्रेड के दो टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों पर दोनो तरफ प्याज का मिक्स लगाएं। जब तक ये तैयार कर रही हैं तब तक तेल गर्म करने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के बाद सभी तैयार स्लाइस को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। फिर थोड़ा चाट मसाला और हरा धनिया डालकर प्याज के पकौड़े सर्व करें। इसे केचअप या फिर तीखी हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

रेसिपी क्रेडिट: chieffoodieofficer

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।