ब्रेड के बिना तैयार होगा चटपटा सैंडविच, बच्चे से बड़े तक को पसंद आएगा क्रिस्पी-चीजी स्वाद
सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड मुख्य सामग्री होती है, लेकिन अगर आप ब्रेड खाना पसंद नहीं करते हैं तो यहां हम आपको बिना ब्रेड से बनने वाली सैंडविच की रेसिपी बता रहे हैं। ये क्रिस्पी-चीजी रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी।

नाश्ते में कुछ अच्छा और अलग खाना चाहते हैं तो बिना ब्रेड वाला सैंडविच बनाएं। इस सैंडविच को बनाने के लिए आपको एक स्टफिंग तैयार करनी होगी और एक बैटर। बैटर तैयार करने के लिए आप सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर डोसा बैटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्वाद में बहुत अच्छा लगता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो, ऑफिस का लंच या शाम की छोटी भूख होसैंडविच हर मौके के लिए फिट बैठता है। यहां सीखिए बिना ब्रेड वाले सैंडविच को बनाने का तरीका।
बिना ब्रेड के सैंडविच बनाने की सामग्री
बिना ब्रेड का सैंडविच बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी, गाजर, प्याज, पत्ता गोभी, ताजा हरा धनिया, कटी हरी मिर्ची, 3-4 बड़े चम्मच डोसा का घोल, घी।
बिना ब्रेड के सैंडविच बनाने की विधि
इस सैंडविच को बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी, गाजर, प्याज और पत्ता गोभी लें। इसमें थोड़ा नमक डालकर रख दें। कुछ ही देर में अब सारा पानी निचोड़कर एक कटोरी में डाल दें। सब्जियां निचोड़ने के बाद बचे हुए पानी का इस्तेमाल दाल या सब्जी में कर सकते हैं। अब इन सब्जियों में ताजा हरा धनिया, कटी हरी मिर्ची और 3-4 बड़े चम्मच डोसा का घोल और एक बड़ा चम्मच रागी का आटा डालें। अब एक गैस टोस्टर लें और उसमें थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें, साथ ही थोड़े तिल और करी पत्ते भी छिड़क दें। फिर टोस्टर पर मिश्रण को समान रूप से फैलाएं, ध्यान रखें कि ज्यादा मोटा न फैलाएं। अब उबले अंडे के टुकड़े रखें और फिर से मिक्स डालें। ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पकाएं। इसे अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ खाएं। अंडा नहीं डालना चाहते हैं तो आलू की या फिर पनीर की स्टफिंग डाल सकते हैं।
आलू की स्टफिंग कैसे बनाएं
आलू की स्टफिंग बनाने के लिए आपको जरूरत है उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, राई और काली मिर्च। इस स्टफिंग को बनाने के लिए तेल गर्म करें और इसमें राई और हरी मिर्ची चटकाएं। अब प्याज फ्राई करें। फिर इसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद उबले आलू मैश करके डालें। अब हरा धनिया डालें और अच्छे से मिक्स करें।
टिप
-डोसा बैटर की जगह आप सूजी के घोल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
-अच्छे टेस्ट के लिए बैटर में स्वीट कॉर्न मिला सकते हैं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


